Report Times
latestOtherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मराजस्थानस्पेशल

दशहरे पर दो जगह होगा रावण दहन : रामलीला परिषद 25 फिट और विनायक मित्र मंडल 11फिट के पुतले का किया निर्माण

चिड़ावा। शहर के साहित्यकार डॉ. ओमप्रकाश पचरंगिया मार्ग स्थित डालमिया का नोहरा में चल रही रामलीला में रामलीला का आयोजन तो जारी ही है, लेकिन इसके साथ ही दशहरे को लेकर तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। पुतले का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। आज रात्रि में पुतला पूरी तरह तैयार कर लिया जाएगा। दहन स्थल बागर में रामलीला परिषद के कार्यकर्ता और पुलिस के जिम्मे सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। वहीं अड़ावतिया कॉलोनी में भी पुतला दहन होगा।
25 फिट ऊंचा बनेगा पुतला
रामलीला मैदान में परिषद की ओर से कलाकार और सहयोगी मिलकर रावण का पुतला तैयार करने में जुटे हैं। निदेशक किशोर कुमार ने बताया कि पुतले का ढांचा तैयार कर किया गया है। नवमी तक पुतला तैयार कर लिया जाएगा। इसको लेकर दिनरात कलाकार जुटे हुए हैं। धनुष, तलवार और ढाल तैयार की गई है। इसके साथ पुतला बहुत आकर्षक लगेगा। वहीं पुतले की फिनिशिंग में दो दिन का समय लगा है।
ये रहेगा शोभायात्रा रूट
रामलीला परिषद अध्यक्ष प्रमोद अरड़ावतिया ने बताया कि दशहरे के दिन दोपहर तीन बजे रामलीला मैदान से जुलूस निकाला जाएगा। जो कि रामलीला मैदान से कोर्ट रोड, पुरानी तहसील रोड, कबूतर खाना बस स्टैंड, स्टेशन रोड, नया बस स्टैंड, चुंगी चौराहा, अरड़ावतिया कॉलोनी, मुख्य बाजार, विवेकानंद चौक, तिरंगा स्थल होते हुए बागर पहुंचेगा। जहां पर 25 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। दहन से पहले राम और रावण सेना के बीच युद्ध का प्रदर्शन भी होगा।
यहां बन रहा 11 फिट का रावण
अड़ावतिया कॉलोनी चिड़ावा नामदेव मंदिर के पास श्री विनायक मित्र मंडल की ओर से दशहरा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 11 फिट  रावण के पुतले का दहन 12 अक्टूबर शनिवार शाम 7 बजे किया जाएगा। इस दौरान बच्चों द्वारा मनमोहक झांकियां दिखाई जाएंगे। रावण के पुतले को बनाने में ऋषिकेश कुमावत, राहुल वर्मा, अजय वर्मा, कार्तिक, निक्की, अंकित, लक्ष्य वर्मा चिक्कू, विनायक मित्र मंडल और वार्डवासी सहयोग कर रहे हैं।

Related posts

भागवत के बेणेश्वर धाम दौरे के गहरे सियासी मायने, आखिर क्यों आदिवासी बेल्ट पर BJP का फोकस?

Report Times

संयुक्त निदेशक कृषि विभाग के सेवानिवृत होने पर बड़ागांव में हुआ भव्य स्वागत

Report Times

कोचिंग सेंटर्स को लेकर किस तैयारी में सरकार? राजस्थान हाईकोर्ट में दिया जवाब

Report Times

Leave a Comment