Report Times
CRIMECHIRAWAlatestOtherक्राइमचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थान

चौधरी कॉलोनी में बंद मकान के टूटे ताले, पुलिस पहुंची मौके पर

चिड़ावा। रिपोर्ट टाइम्स।

चिड़ावा कस्बे में सुलताना बस स्टैंड के पीछे चौधरी कॉलोनी में बीती रात चोरों ने एक बंद मकान को अपना निशाना बनाया। मकान मालिक रमेश रामावत ने बताया कि पिकसहले 3-4 महीने से वे अपने गांव झांझोत रह रहे थे तथा मकान बंद था। आज सुबह पड़ोसियों ने फोन पर सूचना दी कि आपके मकान के पीछे की साइड का जो दरवाजा है उसकी चौगट टूटी हुई है। सूचना पर वे मकान पर पहुंचे तो देखा मकान का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। रमेश रामावत ने तुरंत चिड़ावा पुलिस को सूचना दी। चिड़ावा सीआई विनोद सामरिया, चौकी प्रभारी बलबीर चावला सहित पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। फिलहाल पुलिस मौका-मुआयना कर रही है। साथ ही मकान से क्या-कुछ चोरी हुआ है उसका आंकलन किया जा रहा है।

Related posts

17 दिन की बच्ची की घर के पानी के टैंक में मिली लाश, दूधमुंही बच्ची से किसकी दुश्मनी?

Report Times

राजस्थान में ओल्ड पेंशन स्कीम बंद होगी ? सदन में वित्त मंत्री क्या लेंगी स्टैंड?

Report Times

चिड़ावा : आदेश के बावजूद खुली हुई है सब्जी मंडी

Report Times

Leave a Comment