Report Times
CRIMElatestOtherक्राइमझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थानसोशल-वायरलहादसा

17 दिन की बच्ची की घर के पानी के टैंक में मिली लाश, दूधमुंही बच्ची से किसकी दुश्मनी?

झुंझुनूं। रिपोर्ट टाइम्स।

राजस्थान के झुंझुनूं शहर में दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है, यहां 17 दिन की दूधमुंही बच्ची पानी के टैंक में मृत मिली। घर पर बच्ची उसकी बहन और मां ही थे, दो अज्ञात लोग भी घर आए थे। अब बच्ची की संदिग्ध मौत के बाद उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पानी के टैंक में मृत मिली बच्ची

झुंझुनूं शहर के वार्ड नंबर 53 नयाबास में रविवार को महज 17 दिन की मासूम बच्ची घर के पानी के टैंक में मृत मिली।बच्ची की मां ने मौत की खबर परिजनों को दी, इसके बाद परिजन घर पहुंचे। घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी, बच्ची की मौत की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। अब कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घर पर मां-बहन के साथ थी

17 दिन की मासूम बच्ची सोनिया घर पर अपनी मां निशा और बड़ी बहन नाहिरा के साथ थी। सोनिया के पिता पंकज सैनी और परिवार के अन्य सदस्य सुबह खेत में फसल कटाई के लिए गए हुए थे। परिजनों के खेत पर पहुंचने के करीब एक घंटे बाद निशा ने रोते हुए परिजनों को फोन कर बताया कि सोनिया घर से गायब हो गई है। परिजन और मोहल्ले के लोग करीब एक घंटे तक बच्ची को तलाशते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जब घर में बनी पानी की होद का ढक्कन खोला गया तो बच्ची का शव उसमें मिला।

पानी के टैंक तक कैसे पहुंची बच्ची?

सोनिया का जन्म 28 फरवरी को ही हुआ था, मां निशा को 3 मार्च को अस्पताल से छुट्टी मिली थी। इसके बाद पूरे परिवार ने पारंपरिक रीति-रिवाज से बच्ची का स्वागत किया..मगर महज 17 दिन बाद सोनिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों का कहना है कि जिस वक्त यह घटना हुई, उस वक्त घर में दो अज्ञात व्यक्ति आए थे। ऐसे में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और जांच की जा रही है।

Related posts

टेक ऑफ से पहले क्यों रोकनी पड़ी जोधपुर से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट

Report Times

धमाकों के बीच हैं हम, कैसे ढूंढे सुरक्षित जगह यूक्रेन में फंसे भारतीय स्टूडेंट्स का छलका दर्द

Report Times

टोंक के समरावता थप्पड़ कांड में हाईकोर्ट में सुनवाई, जेल से कब छूटेंगे नरेश?

Report Times

Leave a Comment