Report Times
CHIRAWAlatestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थानहादसा

रात को अज्ञात जानवर के हमले में आठ बकरी मरी, दो घायल

चिड़ावा। रिपोर्ट टाइम्स।

चिड़ावा शहर के निकट सेही कलां में देर रात्रि को दो बजे बाद किसी अज्ञात जानवर ने एक घर के अंदर बकरियों पर हमला कर दिया। जिसमें दस बकरियों में से अज्ञात जानवर ने आठ बकरियों को अपना शिकार बना लिया। वहीं दो बकरी घायल अवस्था में मिली। मिली जानकारी के अनुसार सेही कलां निवासी सुमन पत्नी शिवकुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात को ढाई बजे जब वह उठी और बाहर देखा तो घर के बाड़े में आठ बकरियों की लाशें पड़ी मिली, वहीं दो बकरी घायल अवस्था में मिली। इसके बाद ग्रामीणों को सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अज्ञात जानवर के पगमार्क लिए हैं। वन विभाग टीम ने इसे कुत्ते के पगमार्क बताएं।
इधर पीड़ित किसान है और उसकी आय का एक माध्यम बकरी पालन था, जिससे उसका घर पल रहा था। अब उसके आगे परिवार पालने का संकट आ खड़ा हुआ है। ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।

Related posts

बीकानेरी हिरणों की झुंझुनूं में कुलाचें:ताल छापर की तर्ज पर विकसित कर रहे हैं बीड़ क्षेत्र को

Report Times

राजस्थान: मां को बाथरूम में बंद किया, फिर खुद के मुंह में फोड़ा सुतली बम… बहन खटखटाती रही दरवाजा

Report Times

एक बार फिर बदलेगा मौसम, 6 डिग्री तक बढ़ेगा पारा; राजस्थान के इन हिस्सों में होगी भीषण गर्मी

Report Times

Leave a Comment