Report Times
latestOtherज्योतिषटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्म

जानिए मोक्षदा एकादशी पारण का समय व पूजा विधि

रिपोर्ट टाइम्स।

एकादशी तिथि माह में दो बार आती है. जिसमें मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि मोक्षदा एकादशी के नाम से जाना जाता है. इसका अर्थ है मोक्ष प्रदान करने वाली एकादशी. इस दिन गीता जयंती भी मानाई जाती है. मान्यता है इस दिन भगवान कृष्ण ने अर्जुन को गीता के उपदेश दिए थे. कहा जाता है कि मोक्षदा एकादशी के दिन श्री कृष्ण की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है.

मोक्षदा एकादशी पारण

व्रत के अगले दिन पारण किया जाता है. जिसके अनुसार मोक्षदा एकादशी व्रत का पारण गुरुवाह 12 दिसंबर को किया जाएगा. व्रत पारण का समय सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर शुरू होगा और सुबह 9 बजकर 9 मिनट तक रहेगा.

मोक्षदा एकादशी कब है?

हिंदू वैदिक पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत बुधवार 11 दिसंबर को सुबह 3 बजकर 42 मिनट पर शुरू होगी. वहीं तिथि का समापन गुरुवार 12 दिसंबर को रात्रि 1 बजकर 9 मिनट पर होगा. उदया तिथि के अनुसार इस मोक्षदा एकादशी का व्रत 11 दिसंबर को रखा जाएगा.

मोक्षदा एकादशी व्रत का महत्व

मोक्षदा एकादशी को भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी और श्रीकृष्ण की पूजा करने से पापों का नाश तो होता ही है साथ ही संतान प्राप्ति की कामना, धन प्राप्ति की कामना या फिर विवाह की मनोकामना आदि पूर्ण होती हैं. इस दिन शंख, चक्र गदाधारी भगवान विष्णु के चतुर्भुज स्वरूप की पूजा करने से पूर्वजों को मोक्ष तक पहुंचने में मदद मिलती है.मान्यता है कि जितना पुण्य हजारों वर्षों की तपस्या करने से मिलता है, उतना ही फल सच्चे मन से इस व्रत को करने से मिलता है.

 

Related posts

राजस्थान के लोगों को अब दिल्ली जाने की जरूरत नहीं, सीधी मिलेगी UAE की फ्लाइट

Report Times

भारतीय सेना के जवान सुरेंद्र कुमार की ड्यूटी के दौरान हुआ निधन, गुरूवार को होगा अंतिम संस्कार

Report Times

‘हमें पता था नीतीश कुमार आया राम, गया राम है’, नीतीश के महागठबंधन छोड़ने पर बोले टीकाराम जूली

Report Times

Leave a Comment