Report Times
CRIMElatestOtherक्राइमझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशमुकन्दगढ़राजस्थानसोशल-वायरलहादसा

दुकानों के पिलर तोड़ घर में घुसी बेकाबू इनोवा कार दो लोग हुए घायल

मुकन्दगढ़। रिपोर्ट टाइम्स।
मुकन्दगढ़ झुंझुनूं-सीकर हाईवे
पर ढिगाल स्टैंड के पास शनिवार शाम को एक
भीषण सड़क हादसा हुआ। एक अनियंत्रित इनोवा
कार चार दुकानों में घुस गई जिससे कार में सवार
एक महिला और एक पुरुष घायल हो गए।
राजवीरसिंह ने मकान के बाहर दुकान बनाई हुई है। गनीमत रही इस दौरान और कोई चपेट में नहीं आया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने दोनों घायलों को बीडीके अस्पताल में भिजवा दिया। इस संबंध में फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं हुआ। टक्कर से चारों दुकानों का बरामदा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और पिलर टूट गए वहीं कार मलबे में दब गई।
हादसे का कारण तेज रफ्तार
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जयपुर नंबर की इनोवा
कार मुकुंदगढ़ से झुंझुनूं की ओर जा रही थी। तेज
रफ्तार के कारण कार ढिगाल स्टैंड के मोड़ पर
नियंत्रण खो बैठी और चार दुकानों के बरामदे और
पिलर तोड़ते हुए एक घर में जा घुसी।
दुकानें हुई क्षतिग्रस्त
इस हादसे में राजवीरसिंह की चार दुकानें बुरी तरह
क्षतिग्रस्त हो गईं। दुकानों के पिलर टूट गए और
बरामदा पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। गनीमत रही कि
इस हादसे में कोई जान का नुकसान नहीं हुआ।

Related posts

शादी का मनोकामना, खाटू श्याम के दरबार में आई अनोखी चिट्ठी.

Report Times

राजस्थान: पुलिस और डकैतों के बीच मुठभेड़, 25-25 हजार रुपए के दो इनामी बदमाशों को जंगल से दबोचा

Report Times

पूर्व विधायक को दी श्रद्धांजलि

Report Times

Leave a Comment