Report Times
latestOtherखेलटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशविदेश

टीम इंडिया ने पलट दी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट्स टेबल

पर्थ टेस्ट में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों से हरा दिया. किसी को उम्मीद नहीं होगी कि पर्थ की तेज पिच पर ऑस्ट्रेलिया घुटने टेक देगा लेकिन जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में इस टीम ने ये कारनामा कर दिखाया. पर्थ में टीम इंडिया ने सिर्फ जीत ही नहीं बल्कि महाजीत हासिल की है. दरअसल ये टीम इंडिया की विदेश और ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर सबसे बड़ी जीत भी है. वैसे इस जीत के बाद टीम इंडिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका को भी उलट-पलट कर दिया है. अब टीम इंडिया इस अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है.

ऑस्ट्रेलिया के बाहर होने का खतरा

ऑस्ट्रेलिया की टीम अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से बाहर भी हो सकती है क्योंकि श्रीलंका की टीम 55.560 PCT के साथ तीसरे और न्यूजीलैंड 54.550 PCT के साथ चौथे नंबर पर है. साउथ अफ्रीका भी ज्यादा पीछे नहीं है उसके 54.170 PCT हैं. ऑस्ट्रेलिया अगर टीम इंडिया से टेस्ट सीरीज हार गया तो उसे लेने के देने पड़ सकते हैं.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका का हाल

न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-0 से हार के बाद भारतीय टीम दूसरे स्थान पर लुढ़क गई थी लेकिन पर्थ की जीत ने उसे फिर टॉप पर खड़ा कर दिया है. टीम इंडिया 15 मैचों में 9 जीत और 61.110 PCT के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई है. वहीं ऑस्ट्रेलिया ने 13 मैचों में चौथी हार झेली है और उसके PCT 57.690 हैं और वो दूसरे नंबर पर लुढ़क गया है.

जसप्रीत बुमराह जीत के हीरो

पर्थ टेस्ट की बात करें तो जसप्रीत बुमराह जीत के हीरो बने हैं. इस खिलाड़ी ने मैच में 8 विकेट लिए. इसके साथ ही बुमराह विदेशी सरजमीं पर सबसे बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले भारतीय कप्तान भी बन गए. पर्थ में जीत के नायक यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली भी रहे. दोनों ने दूसरी पारी में सेंचुरी लगाई. केएल राहुल ने दूसरी पारी में 72 रनों की पारी खेली.

ऑस्ट्रेलिया के बाहर होने का खतरा

ऑस्ट्रेलिया की टीम अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से बाहर भी हो सकती है क्योंकि श्रीलंका की टीम 55.560 PCT के साथ तीसरे और न्यूजीलैंड 54.550 PCT के साथ चौथे नंबर पर है. साउथ अफ्रीका भी ज्यादा पीछे नहीं है उसके 54.170 PCT हैं. ऑस्ट्रेलिया अगर टीम इंडिया से टेस्ट सीरीज हार गया तो उसे लेने के देने पड़ सकते हैं

Related posts

10वीं पास के लिए स्वास्थ्य विभाग में बंपर वैकेंसी, जानें कैसे करें अप्लाई

Report Times

शहर में टूटे फेरोकवर दे रहे दुर्घटना को निमंत्रण

Report Times

क्या 300 दिनों में गोल्ड के दाम पहुंच जाएंगे एक लाख रुपए के पार?

Report Times

Leave a Comment