Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थानरेलवे

दो जोड़ी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार

चिड़ावा। रिपोर्ट टाइम्स।
रेलवे प्रशासन की ओर से अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए चिड़ावा से होकर शुरू की गई स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार किया गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार इस सेवा विस्तार को यात्रियों की मांग और यात्री भार को देखते हुए लिया गया है। श्री विवेकानंद मित्र परिषद के रोहिताश्व महला और मनोज मान का कहना है कि इन ट्रेनों में एक ट्रेन शेखावाटी को तिरुपति और एक ट्रेन शेखावाटी को पुणे से सीधे कनेक्ट करती है। चिड़ावा दैनिक रेल यात्री संघ के देवेंद्र वर्मा ने बताया कि क्षेत्र के लोग इन दोनों ट्रेनों के साथ ही उदयपुर वाया चिड़ावा वैष्णो देवी ट्रेन को नियमित संचालित करने की मांग कर रहे हैं।

सरकार को लोगों की भावना को देखते हुए इन ट्रेनों के अलावा इस क्षेत्र में रेल सेवाओं के विस्तार और दोहरीकरण के कार्य को भी शीघ्रता से शुरू करना चाहिए। शेखावाटी देश का एक महत्वपूर्ण इलाका है। यहां से देशभर में हजारों सैनिक देशसेवा में जुटे हैं। वहीं यहां के लोग देश विदेश में बड़ी संख्या में रहते हैं। उनके लिए सुलभ रेलवे नेटवर्क की अत्यंत आवश्यकता है।

इन गाड़ियों की संचालन अवधि में विस्तार

1. गाडी संख्या 04717/04718, हिसार- तिरूपति- हिसार साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा हिसार से सात दिसंबर से 14 दिसंबर तक (02 ट्रिप) एवं तिरूपति से नौ दिसंबर से 16 दिसंबर तक (02 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है। साथ ही यह रेलसेवा मार्ग में औंगुल स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया जा रहा है।

2. गाडी संख्या 04723/04724, हिसार- हडपसर (पुणे)- हिसार साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा हिसार से एक दिसंबर से 15 दिसंबर तक (03 ट्रिप) एवं हडपसर (पुणे) से दो दिसंबर से 16 दिसंबर तक (03 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।

Related posts

पैसामेरा पैसाTax Saving: इनकम टैक्‍स बचाने में मदद कर सकता है आपका परिवार, ये 8 विकल्‍प आएंगे काम Tax Saving: इनकम टैक्‍स बचाने में मदद कर सकता है आपका परिवार, ये 8 विकल्‍प आएंगे काम

Report Times

राजेश दहिया बने भाजपा जिला महामंत्री

Report Times

गणेश महोत्सव में नृत्य नाटिकाओं ने मन मोहा

Report Times

Leave a Comment