Report Times
latestOtherखेलटॉप न्यूज़ताजा खबरेंसोशल-वायरल

मेलबर्न रेनेगेड्स ने जीता महिला बिग बैश लीग 2024

रिपोर्ट टाइम्स।

महिला बिग बैश लीग 2024 का खिताब मेलबर्न रेनेगेड्स ने जीत लिया है. पिछले सीजन में इस टीम का बेहद बुरा हाल था. तब यह टीम टूर्नामेंट में आखिरी स्थान पर रही थी. लेकिन इस बार मेलबर्न फर्श से सीधे अर्श पर पहुंच गई है. रविवार 1 दिसंबर को फाइनल मुकाबले में उसने ब्रिसबेन हीट को 7 रनों से हराया और पहली बार इस टूर्नामेंट की चैंपियन बनी. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में हुए WBBL के 10वें सीजन के फाइनल के दौरान मेलबर्न की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 142 रनों का लक्ष्य रखा था. लेकिन बारिश के कारण मुकाबले को घटाकर 12 ओवर का कर दिया गया, जबकि लक्ष्य 97 का कर दिया गया था. इसे चेज करते हुए ब्रिसबेन की टीम 90 रन बना सकी.

ताश के पत्तों की तरह बिखरी ब्रिसबेन

फाइनल मुकाबले में पहली पारी के बाद बारिश हो गई, जिसके कारण डकवर्थ लुईस नियम के तहत मैच को 12 ओवर तक सीमित कर दिया और लक्ष्य घटकर 98 रन हो गया. लेकिन इस छोटे से टारगेट को चेज करने उतरी ब्रिसबेन हीट की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर हो गया. ब्रिसबेन की कप्तान जेस जोनासन ने नाबाद 28 गेंद में 157 की स्ट्राइक रेट से 44 रन बनाए. उनके अलावा सिर्फ दो बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक पहुंच सकीं. एक छोर से विकेट गिरते रहे और दूसरे छोर वो अकेले लड़ती रहीं. लेकिन उनकी बहादुरी पारी टीम के काम नहीं आई.

हेली मैथ्यूज के दम पर ट्रॉफी पर किया कब्जा

फाइनल मुकाबले में हेली मैथ्यूज मेलबर्न के लिए संकटमोचक साबित हुईं. उन्होंने पहले बैट और फिर बॉल से कमाल का प्रदर्शन किया और अपनी टीम को जीत दिलाई. फाइनल मुकाबले में मेलबर्न को टॉस में भाग्य का साथ नहीं मिला. टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करने उतरी उसकी शुरुआत भी अच्छी नहीं रही. उसने पावरप्ले में ही 3 विकेट गंवा दिए थे. वहीं 10वें तक जाते-जाते चौथा विकेट भी खो दिया और सिर्फ 64 रन बना सकी. ओपनिंग के लिए उतरीं हेली मैथ्यूज एक छोर से अंतिम ओवर तक टिकी रहीं. उन्होंने 61 गेंद में 69 रन की अहम पारी खेली और टीम के स्कोर 141 तक पहुंचाया. वहीं 97 रन को बचाते हुए उन्होंने 3 ओवर गेंदबाजी की और 24 रन देकर 2 विकेट चटकाए.

Related posts

अजमेर में होटल का नाम बदलने पर खादिम संघ के सचिव का फूटा गुस्सा

Report Times

अवैध खनन रोकने गई वन विभाग की टीम से मारपीट, वर्दी फाड़ी, ट्रैक्टर से टक्कर मारकर गाड़ी को तोड़ा, FIR दर्ज

Report Times

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने 53 उम्मीदवारों की जारी की दूसरी सूची, जानें किसे कहां से मिला टिकट

Report Times

Leave a Comment