Report Times
latestOtherज्योतिषटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधर्म-कर्मसोशल-वायरल

शुक्र प्रदोष व्रत के दिन मेष, कन्या समेत इन 4 राशि वालों को मिलेगा सितारों का साथ

रिपोर्ट टाइम्स।

कर्क राशि आज आप पूरे मनोयोग से नए कार्य की शुरुआत करने को तत्पर नजर आ सकते हैं. लोगों का साथ समर्थन बना रहेगा. उमंग और उत्साह का वातावरण आगे बढ़ने को प्रेरित करेगा. नया और बेहतर कर दिखाने को तत्पर रहेंगे. प्रत्येक कार्य को उचित जांच के साथ गति देंगे. धनु राशि के लिए ऐस आफ स्वार्ड्स का कार्ड इस प्रकार के संकेत दे रहा है कि आज आप की सूझबूझ और तर्कशक्ति कार्यक्षेत्र में विजय दिलाने में मददगार होगी. लक्ष्यों को स्थिति में पा लेने का प्रयास बना रहेगा. नवीन शुरुआत की संभावनाएं रहेंगी. प्रतिस्पर्धा में जीत का प्रतिशत उम्मीद से अच्छा बना रहेगा. पहल पराक्रम और मेलजोल बढ़ाने में आगे रहेगे. जो भी कार्य हाथ में लेंगे उसे पूरा करने का प्रयास बढ़ाएंगे. बड़ों को प्रभावित रखने में सफलता पाएंगे सहयोग समर्पण का भाव रहेगा.

मेष राशि का राशिफल

मेष राशि आज आप अवसरों की अधिकता का लाभ उठाएंगे. लोगों समक्ष बेहतर प्रदर्शन बनाए रखेंगे. मन के रिश्तों में संवार बनी रहेगी. संबंधों को लेकर उत्साहित बने रहेंगे. प्रेम स्नेह के मामलों को बखूबी निभाने की कोशिश होगी. रचनात्मक क्षेत्रों में दखल बढ़ाएंगे. लाभ वृद्धि के लिए प्रेरित होंगे. अपनों के साथ आनंद उठाएंगे. व्यक्तिगत खुशियों की वृद्धि बनी रहेगी. प्रभावी व्यक्तियों और अधिकारिरयों से भेंट होगी. करीबियों का विश्वास बनाए रखेंगे. दाम्पत्य जीवन सुखकर रहेगा. साथी सहयोग बनाए रखेंगे. चहुंओर उम्दा प्रदर्शन बनाए रहेंगे. विभिन्न कार्यों में हिम्मत और चतुराई से सफलता को प्राप्त करेंगे.

लकी नंबर- 3 6 9 लकी कलर – ब्राइट रेड

वृष राशि का राशिफल

वृष राशि आज आप के आसपास की परिस्थितियों का दबाव कार्यगति पर नजर आएगा. लक्ष्य पाने को लेकर किसी पूर्वाग्रह में न रहें. सही समय के आने और उचित बनने का इंतजार बनाए रखें. धैर्य और विश्वास को बनाए रखें. न्यायिक मामलों में गंभीरता बनाए रखें. हरसंभव मुकाबले में बने रहने पर बल दें. संबंधों में सहजता बनाए रखें. अपनों की गतिविधियों से प्रभावित न हों. आर्थिक विषयों में उलझन रह सकती है. बड़ों की सीख सलाह सेयोजनाएं बनाएंगे. बजट के अनुरूप कार्य करेंगे. सबसे सामंजस्य बनाए रखने की कोशिश होगी. लंबित कार्यों में आत्मनियंत्रण बढ़ाएंगे. नजदीकी वातावरण पर नजर रखेंगे. वाद विवाद के विषयों को टालें.

लकी नंबर- 4 6 9 लकी कलर – ब्राइट पिंक

मिथुन राशि का राशिफल

मिथुन राशि आज आप सरलता से महान कार्यों को करने में सक्षम बने रहेंगे. लोगों का भरोसा आप पर बना रहेगा. हर मोर्चे पर बेहतर प्रदर्शन बनाए रखेंगे. विवेक विनम्रता से जमीनी लोगों से जुड़ाव बढे़गा. करियर कारोबार में श्रेष्ठता बनाए रखेंगे. संसाधनों को बेहतर व्यस्थित करने में सफल होंगे. आर्थिक वाणिज्यिक विषयों को आगे बढ़ाएंगे. धनधान्य में सुधार आएगा. कला कौशल का प्रदर्शन उम्दा बनाए रखेंगे. सौंपी गई जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे. तथ्यों को अधिक महत्व देंगे. बिना लिखापढ़ी के लेनदेन में सजग रहें. अफवाहों में नहीं आएं. स्मार्ट वर्किंग अपनाएं. पेशेवर लोगों से संपर्क बनाए रखें. चुनौतियों का बेहतर ढंग से सामना करेंगे.

लकी नंबर- 4 5 6 लकी कलर – स्काई ब्लू

कर्क राशि का राशिफल

कर्क राशि आज आप पूरे मनोयोग से नए कार्य की शुरुआत करने को तत्पर नजर आ सकते हैं. लोगों का साथ समर्थन बना रहेगा. उमंग और उत्साह का वातावरण आगे बढ़ने को प्रेरित करेगा. नया और बेहतर कर दिखाने को तत्पर रहेंगे. प्रत्येक कार्य को उचित जांच के साथ गति देंगे. अनुभव और प्रशिक्षण से परिस्थिति को बल मिलेगा. कार्यक्षेत्र को प्रभाव में बनाए रखेंगे. सूझबूझ से अपने प्रबंधन के कार्यों को गति देंगे. प्रभावपूर्ण ढंग से लक्ष्य की ओर गतिशीलता बनाए रहेंगे. सक्रियता और समझ का लाभ उठाएंगे. संतुलित प्रयासों से सहज उपलब्धियां अर्जित करेंगे. प्रतिभा प्रदर्शन के अवसर बनेंगे. करीबी हरसंभव सहायता को तत्पर रहेंगे.

लकी नंबर- 2 4 6 लकी कलर – रोज कलर

सिंह राशि का राशिफल

सिंह राशि आज आप पर बड़ों की छत्रछाया और सहयोग भरपूर बना रहेगा. चहुंओर शुभता की संरचना बनी रहेगी. प्रत्येक कार्य की स्पष्टता बढ़ेगी. कामकाज में लाभ और संवार अपेक्षा से अच्छा रहेगा. लोग आपके प्रत्येक प्रयास को समर्थन देंगे. तेज सकारात्मक बदलाव बने रहेंगे. योजनाओं को सूझबूझ और सहजता से आगे बढ़ाएंगे. अनुकूलता और उत्साह से स्थिति सुधार पर बनी रहेगी. अपनी राह बेहतर बनाए रखने में कामयाब होगे. भविष्य के मामलों को तेजी देने में आगे रहेंगे. प्रभावशाली स्थिति बनी रहेगी. लक्ष्य समय पर पूरे होंगे. भाग्य एवं प्रबंधन से जुड़े विषय गति पाएंगे. मनोबल और उत्साह से आगे बढ़ेंगे. उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन रहेगा.

लकी नंबर- 1 4 6 7 लकी कलर – माणिक्य के समान

कन्या राशि का राशिफल

कन्या राशि आज आप तात्कालिक और लंबी अवधि के मामलों में सामंजस्य बिठाने में कठिनाई का समान कर सकते हैं. लक्ष्यों पर हर हाल नजर टिकाए रहें. उचित जांच विचार के साथ यात्रा पर निकलें. निर्णय लेने में सहज बने रहें. अनावश्यक आशंकाओं की अपेक्षा तात्कालिक चुनौतियों का सामना करने की सोच रखें. तार्किकता पर जोर बनाए रखेंगे. भावनात्मक अहसजताओं के हल निकालेंगे. गरिमा गोपनीयता पर जोर बना रहेगा. व्यर्थ के वाद-विवाद व उलझाव में न आएं. कामकाज में स्पष्टता बढ़ाएं. नए मामलों पर फोकस रखें. कार्यव्यवस्था पर ध्यान देंगे. नियम व व्यवस्था बनाए रखेंगे. बड़ों की आज्ञा की अवज्ञा करने से बचें.

लकी नंबर- 4 5 6 लकी कलर – सी ब्लू

तुला राशि का राशिफल

तुला राशि आज आप सकारात्मक अनुबंधों को बनाने और लोगों को जोड़ने में सफल रहेंगे. साझा कार्यों को आगे बढाने में सफलता मिलेगी. कार्य व्यापार में अवसरों की अधिकता रहेगी. विविध विषयों में मानवता और संवेदनशीलता बनाए रखने का सकारात्मक प्रभाव बनेगा. मित्रों और सहयोगियों की मदद पाएंगे. विभिन्न सामूहिक कार्य आगे बढ़ाएंगे. नए अनुबंधों में रुचि बढ़ा सकते हैं. महत्वपूर्ण प्रयासों में तेजी आएगी. वातावरण की अनुकूलता का लाभ उठाएंगे. मनोबल और उत्साह से कार्यों को पूरा करेंगे. करियर कारोबार में पहल और प्रभाव बनाए रखेंगे. सूझबूझ सामंजस्य से परिस्थिति पर नियंत्रण रखेंगे. भूमि भवन के विषय सकारात्मक बने रहेंगे.

लकी नंबर- 4 6 8 लकी कलर – सिल्वर कलर

वृश्चिक राशि का राशिफल

वृश्चिक राशि आज आप वक्त और हालात को देखते हुए निर्णय लेने का प्रयास करें. लक्ष्य को पूरा करने की हरसंभव कोशिश बनाए रखें. समय कर्मठता और निरंतरता बनाए रखने पर जोर देने वाला है. कामकाज में समय प्रबंधन बेहतर बनाए रखें. मेहनत पर भरोसा बनाए रखेंगे. पेशेवर परिणामों को लेकर धैर्य दिखाएंगे. विभिन्न कार्या में उतावलापन नहीं रखेंगें. समकक्षों का साथ सहयोग रहेगा. आर्थिक सावधानी बरतें. ठगों व धूर्तां से लेनदेन में सजगता रखें. लोभ प्रलोभन व दिखावे में नहीं आएं. चिंता तनाव से दूर रहें. सेवाकार्य में रुचि रखें. अवसर का लाभ उठाएं. स्थिति मिलीजुली रहेगी. करियर कारोबार व्यवस्थित बनाए रहेंगे.

लकी नंबर– 3 6 7 9 लकी कलर – चिली रेड

धनु राशि का राशिफल

धनु राशि आज आप की सूझबूझ और तर्कशक्ति कार्यक्षेत्र में विजय दिलाने में मददगार होगी. लक्ष्यों को स्थिति में पा लेने का प्रयास बना रहेगा. नवीन शुरुआत की संभावनाएं रहेंगी. प्रतिस्पर्धा में जीत का प्रतिशत उम्मीद से अच्छा बना रहेगा. पहल पराक्रम और मेलजोल बढ़ाने में आगे रहेगे. जो भी कार्य हाथ में लेंगे उसे पूरा करने का प्रयास बढ़ाएंगे. बड़ों को प्रभावित रखने में सफलता पाएंगे सहयोग समर्पण का भाव रहेगा. उचित रणनीति से लक्ष्य पाने में सफल होंगे. मित्र सहयोग बनाए रखेंगे. जोखिम उठाने में जल्दबाजी नहीं दिखाएं. व्यवस्थित ढंग से कार्य करें. लाभ व्यापार को संवारेंगे. सीख सलाह व नीति नियमों का पालन करेंगे.

लकी नंबर- 3 6 9 लकी कलर – पाइनेपल

मकर राशि का राशिफल

मकर राशि आज आप अधिकार को बचाए रखने और पद प्रतिष्ठा की संरक्षा में सफल रहेंगे. बड़प्पन की सोच के साथ कदम आगे बढ़ाएं. घर मकान एवं अन्य भौतिक वस्तुओं पर नियंत्रण बढ़ाएंगे. आर्थिक पक्ष पर फोकस बना रहेगा. सुख सुविधाओं से जुड़ीं वस्तुओं के प्रति आकर्षण अनुभव करेंगे. वाहनादि कीमती वस्तुओं की खरीदी कर सकते हैं. संकीर्णता से उठकर कार्य करें. व्यवस्था के प्रति सहयोग समर्पण बनाए रखें. अपनों का साथ समर्थन बना रहेगा. परिजन मददगार होंगे. व्यक्तिगत समझ बेहतर बनी रहेगी. लाभप्रद स्थिति बनाए रखेंगे. पूर्वाग्रह और भावनात्मक दबाव से बचेंगे. करियर व्यापार पर फोकस रखेंगे. परिजनों की अनदेखी की स्थिति से बचेंगे.

लकी नंबर- 4 6 8 9 लकी कलर – डीप ब्राउन

कुंभ राशि का राशिफल

कुंभ राशि  आज आप पहल करने और पराक्रम से परिणाम पक्ष में बनाए रखने में आगे रहेंगे. लोगों की आपकी तेजी से मुकाबला करना कठिन प्रतीत होगा. छोटी गलतियों को भी गंभीरता से लें. महत्वपूर्ण कार्यों को समय से पहले पूरा करने के प्रयास बनाए रखेंगे. उत्साह से लक्ष्य की ओर गतिशील रहेंगे. संपर्क संवाद का स्तर बेहतर बना रहेगा. अनोखा और श्रेष्ठ करने की सोच रहेगी. सबसे मेलजोल और संपर्क बनाए रखेंगे. आर्थिक एवं वाणिज्यिक विषयों में गति आएगी. प्रभावपूर्ण संवाद बनाए रखेंगे. सुखद संदेश मिलेंगे. सफलता प्रतिशत बढ़ेगा. सहयोग का भाव बना रहेगा. भाईचारे को बल मिलेगा. सामाजिक कार्यों में सहयोगी बनेंगे.

लकी नंबर- 4 6 8 लकी कलर – लाइट ब्लू

मीन राशि का राशिफल

मीन राशि आज आप परिवार के लोगों और स्वजनों के साथ उत्सव आयोजन में शामिल हो सकते हैं. सकारात्मक सुधारों व बदलावों पर फोकस रहेगा. घर परिवार के लोगों और करीबियो के साथ स्मरणीय पल बिताएंगे. अपनों के लिए आपके पास बेहतर योजनाएं रहेंगी. करीबियों की खुशियों के लिए हरसंभव प्रयासरत रहेंगे. उत्सव आयोजन का महत्वपूर्ण हिस्सा हो सकते हैं. स्वयं की साज संवार पर ध्यान देंगे. घर में मेहमानों का आना बना रहेगा. उत्साह और तैयारी देखकर सभी प्रभावित होंगे. सहयोग समर्थन बनाए रखेंगे. पहल करने का भाव बना रहेगा. घर बाहर सजावट बढ़एंगे. शुभ सूचनाओं को साझा करने में रुचि लेंगे.

लकी नंबर- 3 6 9 लका कलर – कांसा के समान

Related posts

सुप्रीम कोर्ट का हिंडनबर्ग मामले में बड़ा फैसला, सेबी की जांच में कोई खामी नहीं, SIT से जांच करवाने का कोई औचित्य नहीं

Report Times

राजस्थान: प्रदेश में रिटायरमेंट के बाद संविदा पर काम कर रहे लोगों की नौकरी हुई खत्म, सरकार का आदेश जारी

Report Times

पूर्व प्राथमिक शिक्षकों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार: चिड़ावा में बीस सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष का हुआ स्वागत, लेवल-प्रथम पद पर अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में मर्ज करने के निर्णय पर जताई ख़ुशी

Report Times

Leave a Comment