Report Times
latestOtherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थानसोशल-वायरल

राजस्थान के किसान-पशुपालकों के लिए बड़ी खुशखबरी

जयपुर। रिपोर्ट टाइम्स।

राजस्थान में भजनलाल सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। आज भी मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार की पहली वर्षगांठ पर प्रदेश के किसान और पशुपालकों को सौगात देंगे। वहीं कई योजनाओं का शुभारंभ भी करेंगे, जिससे किसान, पशुपालकों को बड़ी राहत मिलेगी।

सोलर पंप के लिए 80 करोड़ का अनुदान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भाजपा सरकार की पहली वर्षगांठ पर किसानों को कुछ और सौगात भी देंगे। प्रदेश के 17 हजार से ज्यादा किसानों को फार्म पौंड, पाइपलाइन, तारबन्दी, डिग्गी निर्माण, कृषि यंत्र, जैविक खाद सहित अन्य कार्यों के लिए 74 करोड़ से ज्यादा की राशि ट्रांसफर की जाएगी। इसके अलावा सोलर पंप के लिए भी 80 करोड़ का अनुदान DBT के माध्यम से ट्रांसफर किया जाएगा।

इन योजनाओं का भी होगा शुभारम्भ

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज मंगला पशु बीमा, ऊंट संरक्षण और विकास मिशन के साथ 100 गौशालाओं में गौ काष्ठ मशीन उपलब्ध करवाने के काम का भी शुभारम्भ करेंगे। इसके अलावा 200 नए बल्क मिल्क कूलर्स और एक हजार नए दूध संकलन केन्द्र का शुभारंभ करेंगे। गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना में 20 हजार गोपालकों को 1 लाख रुपए तक का ब्याज लोन ऋण मिलना शुरू होगा।

आज किसानों के खाते में आएंगे 700 करोड़ !

राजस्थान के किसानों के लिए आज बेहद खास दिन है, भजनलाल सरकार की पहली वर्षगांठ पर किसानों को कई सौगात मिलने जा रही हैं। CM भजनलाल शर्मा आज प्रदेश के 70 लाख से ज्यादा किसानों के खातों में मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की दूसरी किश्त की राशि ट्रांसफर करेंगे। इसके लिए किसानों के खातों में करीब 700 करोड़ की राशि ट्रांसफर होगी। इसके अलावा करीब 16 हजार किसानों को ड्रिप-फव्वारा के लिए 28 करोड़ से ज्यादा का अनुदान भी मिलेगा।

पशुपालकों को 200 करोड़ की सहायता

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा किसानों के साथ पशुपालकों को भी सहायता राशि जारी करेंगे। सरकार की पहली वर्षगांठ पर होने वाले कार्यक्रम में CM भजनलाल शर्मा राजस्थान के 3 लाख 25 हजार पशुपालकों को 200 करोड़ की सहायता राशि ट्रांसफर करेंगे। कृषि शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कृषि संकाय में पढ़ने वाली 10 हजार 500 छात्राओं को 22 करोड़ रुपए प्रोत्साहन राशि ट्रांसफर करेंगे।

Related posts

आलिया भट्ट के साथ रेस्टोरेंट से बाहर निकलते ही रणबीर कपूर ने किया कुछ ऐसा, लोगों ने उड़ाई खिल्ली

Report Times

उत्पीड़न में नंबर वन UPA, सत्ता में रहने के हकदार नहीं गहलोत, जेपी नड्डा का बड़ा हमला

Report Times

आतंकवाद पर लगाम, बॉर्डर पर शांति, मोदी का पाकिस्तान-चीन पर बड़ा बयान

Report Times

Leave a Comment