Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थानसोशल-वायरल

कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट, जानें आपके जिले का हाल

रिपोर्ट टाइम्स।

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हो गया है। दो दिन से राजस्थान के सभी शहरों में सर्द हवाएं चल रही हैं, जिससे लोगों को शाम ढलते ही ठिठुरन का अहसास हो रहा है। अब दिन में तेज धूप भी शीत लहर की वजह से राहत नहीं दे पा रही है। मौसम विभाग ने आज भी कई शहरों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

आज इन शहरों में शीतलहर का अलर्ट

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी कोल्ड वेब के साथ आई है। सभी शहरों में सुबह से देर रात तक शीतलहर चलने से लोगों को ठिठुरन का अहसास हो रहा है। इस बीच मौसम विभाग का कहना है कि आज भी कई शहरों में शीतलहर चलेगी। जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को ठिठुरन का अहसास होगा। मौसम विभाग की ओर से आज कोटा, अलवर, करौली, सिरोही, चूरू, झुंझुनूं, सीकर और नागौर में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

सर्द हवाओं से गिरा पारा, ठिठुरन बढी

राजस्थान में पिछले दो दिन से सर्द हवाएं चल रही हैं। जिससे ज्यादातर शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। खास तौर से सीकर- चूरू सबसे ठंडे बने हुए हैं। सीकर के फतेहपुर में तापमान 0.1 डिग्री सेल्सियस रह गया। करौली, माउन्ट आबू, सिरोही, हनुमानगढ़, बारां, धौलपुर, चूरू, सीकर, पिलानी, अलवर, उदयपुर में भी न्यूनतम तापमान 2 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। जिससे लोगों को तेज सर्दी का अहसास हुआ.

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में अभी अगले दो दिन तेज सर्दी का दौर रहेगा। कल भी शीतलहर रहेगी, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। हालांकि 15 दिसंबर से हवाओं की दिशा बदलेंगी। जिससे शीतलहर से कुछ राहत मिलने की संभावना है, जिससे तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। कुछ दिन राहत के बाद फिर सर्दी जोर पकड़ेगी।

Related posts

सरदारशहर उपचुनाव: 295 केंद्रों पर वोटिंग, त्रिकोणीय संघर्ष से रोमांचक होगा मुकाबला

Report Times

लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर नीट पर बहस करने की दी चुनौती

Report Times

अपनी पति पर जानलेवा हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया

Report Times

Leave a Comment