Report Times
EntertainmentlatestOtherगिरफ्तारटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशमनोरंजनसोशल-वायरलहैदराबाद

अल्लू अर्जुन को 14 दिन की जेल, संध्या थिएटर केस में लोअर कोर्ट का आदेश

हैदराबाद। रिपोर्ट टाइम्स।

साउथ सुपर स्टार अल्लू अर्जुन को नामपल्ली कोर्ट ने 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. हैदराबाद के संध्या थिएटर में भगदड़ मामले में पुलिस ने अल्लू अर्जुन के खिलाफ आज ही FIR दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया था. इसके बाद पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां अदालत ने एक्टर को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. दूसरी ओर से अल्लू अर्जुन की याचिका पर हाई कोर्ट में भी सुनवाई चल रही है.

निचली अदालत द्वारा उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद, यह देखना बाकी है कि तेलंगाना उच्च न्यायालय उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करेगा या नहीं. रिमांड को लेकर खेल अभी खत्म नहीं हुआ है. फिलहाल सभी की नजरें अब हाई कोर्ट के फैसले पर टिकी हैं.

हैदराबाद में संध्या थिएटर में भगदड़ की घटना में एक महिला की मौत हो गई थी. फिल्म पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान जब अल्लू अर्जुन थिएटर में आए तो वहां भारी संख्या में प्रशंसकों के पहुंचने से भगदड़ मच गई. इस घटना में एक महिला की जान चली गई. साथ ही उसका बेटा भी गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसके बाद शिकायत के आधार पर पुलिस ने अल्लू अर्जुन के खिलाफ केस दर्ज किया और फिर गिरफ्तार भी कर लिया.

जगनमोहन रेड्डी ने गिरफ्तारी का किया विरोध

वहीं, पूर्व सीएम और वाईसीपी प्रमुख वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की है. पूर्व सीएम ने कहा कि भले ही अल्लू अर्जुन भगदड़ में शामिल नहीं थे, फिर भी अर्जुन के खिलाफ आपराधिक मामला बनाना और उन्हें गिरफ्तार करना स्वीकार्य नहीं है. मैं गिरफ्तारी की निंदा करता हूं.

एक्टर को उनके घर के पास से गिरफ्तार किया गया

अल्लू अर्जुन की उनके घर के पास से गिरफ्तारी से लेकर नामपल्ली कोर्ट में उनकी पेशी तक, सब कुछ सस्पेंस में जारी रहा. इन घटनाक्रमों के देखते हुए पुलिस ने किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाए. उधर, अल्लू अर्जुन से जुड़े मामले पर तेलंगाना के सीएम ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि कानून के सामने सब बराबर है.. इस मामले में कानून अपना काम करेगा. उन्होंने कहा कि इसमें किसी का कोई हस्तक्षेप नहीं होगा.

एफआईआर रद्द करने की मांग को लेकर HC में याचिका

अल्लू अर्जुन ने संध्या थिएटर भगदड़ मामले में हाई कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया है. एक्टर ने हाई कोर्ट के सामने याचिका दायर कर अर्जेंट हियरिंग और पुलिस की ओर से दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग की है. अदालत ने अल्लू अर्जुन का याचिका को स्वीकार कर लिया है.

Related posts

SRH vs RCB, IPL 2024: विराट कोहली तोड़ सकते हैं संजू सैमसन का बड़ा रिकॉर्ड

Report Times

वकीलों का कार्य बहिष्कार जारी : एडवोकेट प्रोटक्शन एक्ट लागू करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Report Times

रेल इंजन पर तड़प रहे युवक की जान बच गई

Report Times

Leave a Comment