Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमगिरफ्तारचिड़ावाजोधपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानविरोध प्रदर्शनस्पेशल

वकीलों का कार्य बहिष्कार जारी : एडवोकेट प्रोटक्शन एक्ट लागू करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

REPORT TIMES 
चिड़ावा। जोधपुर में वकील जुगराज माटोलिया की हत्या के बाद से वकील लगातार अधिवक्ता सुरक्षा कानून की मांग कर रहे हैं। वकीलों का आक्रोश कम होने का नाम ही नहीं ले रहा। चिड़ावा कोर्ट में गुरुवार को भी आक्रोशित वकीलों ने पेन डाउन रखा।  इस दौरान वकीलों ने कोर्ट के आगे एकत्र होकर प्रदर्शन किया। वकीलों का कहना है कि सरकार को जल्द से जल्द वकीलों की सुरक्षा को लेकर कड़ा कानून बनाना चाहिए ताकि वकीलों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
इस मौके पर बार अध्यक्ष कपिल चाहर, एडवोकेट अनिल मान, लोकेश शर्मा आदि ने विचार व्यक्त किए।  इस मौके पर नयनकमल भारतीय, अमित कुलहरी, खादिम हुसैन, रोबिन शर्मा, जय सिंह कुल्हार, उम्मेद बरवड़, शीशराम झाझडिया, हिदायत हुसैन, दीपक स्वामी, सोनू तामडायत, अमित यादव, मूलचंद शर्मा, सुमेर सिंह, गिरधारीलाल, दीपक, अमित, संजय, कुलदीप ढाका, रमेश कटेवा, प्रशांत शर्मा, अभिषेक महमिया, लालचंद गोठवाल, राजेश शर्मा, राकेश आर्य, विकास, जोरावर सैनी आदि मौजूद रहे।

Related posts

भोपाल : गेहूं खरीद के मामले में मध्यप्रदेश ने पंजाब को पछाड़ा

Report Times

राजस्थान में 5 युवा IPS अफसरों का तबादला, प्रमोशन के बाद मिली अहम जिम्मेदारी; देखें लिस्ट

Report Times

चिड़ावा : स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के नए कार्यालय का शुभारंभ

Report Times

Leave a Comment