Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशमौैसमराजस्थानसोशल-वायरल

सर्द हवाओं के बीच कोहरे की दस्तक

चिड़ावा। रिपोर्ट टाइम्स।
शहर और आसपास के इलाकों में सर्दी का खासा असर देखने को मिल रहा है। सर्दी से लोगों की दिनचर्या पर भी असर पड़ा है। लोग अब घरों से जरूरी होने पर बाहर निकल रहे हैं। वहीं अलाव तापकर लोग सर्दी से बचने का जतन कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन तक शीतलहर का असर रहेगा। 22 दिसंबर से लगातार दो विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। चक्रवात सक्रिय होने से प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
हालांकि बादल छाने व धूप निकलने से तापमान में बदलाव की स्थिति बनी रहेगी। कृषि विभाग ने फसलों को पाले से बचाने के लिए किसानों के लिए सुझाव जारी किए है। कृषि विभाग के विशेषज्ञों ने बताया कि पाले के कारण टमाटर, मिर्च, बैंगन, धनिया, मटर, चना, सरसों व गेहूं की फसल को नुकसान हो सकता है। इसके लिए रात के समय खेतों में धुंआ करना चाहिए। चिड़ावा के अलावा नरहड़, श्योपुरा, ओजटू, अडूका, स्वामी सेही, तोला सेही, डालमिया की ढाणी, धतरवाला, निजामपुरा, सुलताना, चनाना, लाखू, हिरवा, बामनवास, कलगांव, लाम्बा सहित आसपास के कई गांवों में कोहरे का खासा असर है। वहीं कोहरे में कई वाहन हादसे का शिकार होते होते बचे हैं।

Related posts

भजनलाल सरकार के ऐलान से होगा बड़ा बदलाव, जानिए क्या होने वाला है!

Report Times

चिकित्सा विभाग हुआ अलर्ट:गर्मी बढ़ने के साथ ही बढ़ रहा हीट स्ट्रॉक का खतरा, बीसीएमओ बोले- जांच व दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था

Report Times

गुप्त नवरात्रि इन 4 राशि वालों के लिए रहेगी शुभ फलदायी, होगा धनलाभ!

Report Times

Leave a Comment