Report Times
CHIRAWAlatestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थानसोशल-वायरल

भारत को इस्लामिक देश बनाने के षड़यंत्र का एक माध्यम है बॉलीवुड, काजल हिन्दुस्तानी

चिड़ावा। रिपोर्ट टाइम्स।

लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के त्रिशताब्दी समारोह के अवसर पर आज चिड़ावा में नारी शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में काजल हिन्दुस्तानी मुख्य अतिथि थीं। काजल हिन्दुस्तानी ने इस अवसर पर लव जिहाद सहित अन्य मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखी।

काजल हिन्दुस्तानी ने क्या कहाँ

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद हमने शिक्षा ईसाइयों के भरोसे छोड़ दी, इतिहास वामपंथियों के भरोसे छोड़ा और यहां तक कि हमने हमारी फ़िल्में भी जिहादियों के भरोसे छोड़ दी। उन्होंने कहा कि देश में एक बहुत बड़ी ताक़त काम कर रही है जो भारतीय पारीवारिक व्यवस्था को ध्वस्त करने का षडयंत्र रच रही हैं। उन्होंने कहा आज सॉफ्ट पॉवर के माध्यम से लव जिहाद का एजेंडा पूरा करने और भारत को इस्लामिक देश बनाने के षड़यंत्र का एक माध्यम बॉलीवुड भी है। काजल हिन्दुस्तानी ने हिन्दू धर्मावलंबियों के मजारों पर जाने की भी आलोचना की।

उन्होंने कहा कि जहाँ-जहाँ जिहादी मानसिकता है, वहाँ कोई भी सेफ नहीं है। इसलिए हिंदूओ को संगठित होना पड़ेगा और आत्मरक्षा की ट्रेनिंग लेना शुरू करना होगा। कोई नेता, कोई मंत्री, कोई संत्री, कोई क़ानून, कोई संविधान, कोई भी बचाने नहीं आयेगा, आत्मरक्षा ही सुरक्षा की गारंटी है। महिलाओं को आगे आकर अपनी बच्चियों को आत्मरक्षा सिखानी होगी।काजल हिन्दुस्तानी ने पुष्यमित्र उपाध्याय की कविता “सुनो द्रौपदी शस्त्र उठा लो, अब गोविंद न आयेंगे” के माध्यम से नारी शक्ति को जगाने का प्रयास भी किया। उन्होंने कहा कि बेटियों को आज आत्मरक्षा की शिक्षा भी दी जानी चाहिए।

कौन- कौन वहां मौजूद रहे

बाईपास स्थित अनुपम गेस्ट हाउस में आयोजित नारी शक्ति सम्मेलन में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ कुसुम लता शर्मा, विभाग संघ चालक अशोक सिंह, विभाग प्रचारक मुकेश कुमार ने मंच साझा किया। मोनिका दडिया ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद संतोष अहलावत, सुरजगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष पुष्पा सेवाराम गुप्ता, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज स्योराण, उपाध्यक्ष अनिता जांगिड़, नितिका थालौर, अनिता मोदी, पूजा शर्मा, टीना शर्मा, डॉक्टर मधुसूदन मालानी, पूर्व विधायक सुभाष पूनिया, संदीप शर्मा, सुनील सिद्धड, मुकेश खंडेलवाल, रामचन्द्र शर्मा, आदि प्रबुद्धजन तथा बड़ी संख्या में नारी शक्ति उपस्थित रहीं।

Related posts

ऋषि सुनक के PM बनते ही ब्रिटेन की सरकार में एक और भारतवंशी की एंट्री, कैबिनेट में हुई सुएला की वापसी

Report Times

MI vs RR, IPL 2024: हार्दिक पांड्या मैदान पर उतरते ही बनाएंगे अनोखा ‘शतक’

Report Times

राजस्थान: अफसर की टिप्पणी से बढ़ा विवाद, विपक्ष ने सरकार से पूछा- क्या पार्टी देखकर किसानों को मिलेंगे बिजली के ट्रांसफॉर्मर?

Report Times

Leave a Comment