Report Times
CHIRAWACRIMElatestOtherगिरफ्तारचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थानसूरजगढ़सोशल-वायरल

महपालवास मर्डर मामले व मशहूर पेड़ा व्यवसायी की दुकान पर फायरिंग कर एक करोड़ रु की रंगदारी मांगने का षड्यंत्रकारी गिरफ्तार

सूरजगढ़(चिड़ावा)। रिपोर्ट टाइम्स।

झुंझुनूं जिले की सूरजगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थानाक्षेत्र के महपालवास गांव में युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में षड्यंत्रकारी आरोपी अशोक पहलवान उर्फ भिंडा निवासी कुशलपुरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। आपको बता दें महपालवास गांव में अपनी बहन के प्रेम विवाह से नाराज रिंकू सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपने बहनोई की हत्या कर दी थी।

मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी रिंकू सहित अन्य को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं वारदात का षड्यंत्रकारी आरोपी अशोक पहलवान घटना के बाद फरार हो गया था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी हाल ही में चिड़ावा में मशहूर पेड़ा व्यवसायी लालचंद पेड़े वाला की दुकान पर फायरिंग कर एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में सूत्रधारी षड्यंत्रकारी है। बरहाल पुलिस आरोपी से गहनता से अनुसंधान कर रही है।

Related posts

चुनाव हार गए लेकिन घबराए नहीं करणपुर विधानसभा में विकास कार्य भरपूर मात्रा में होंगे… बोले भजनलाल के पूर्वी मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह टीटी

Report Times

सलमान खान फायरिंग मामले में दो और गुर्गे गिरफ्तार, हमलावरों को सप्लाई किए थे हथियार

Report Times

Environment Hero: स्टूडेंट्स ने 400 रुपये में बनाया देसी फ्रिज, किसानों की बढ़ाएगा आय

Report Times

Leave a Comment