Report Times
latestOtherpoliticsटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थानसोशल-वायरल

भजनलाल सरकार युवाओं के लिए लाएगी बंपर भर्तियां, 81 हजार पदों पर कैलेंडर जारी

राजस्थान। रिपोर्ट टाइम्स।

राजस्थान में युवाओं और बेरोजगारों के लिए ये साल शानदार रहने वाला है जहां वर्तमान सरकार आने वाले दिनों में युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों की लाइन लगाने वाली है. जानकारी के मुताबिक इस साल भजनलाल सरकार 81 हजार युवाओं नौकरी देने जा रही है जहां सरकार ने साल 2025 में 81 हजार पदों पर परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है.

वहीं जनवरी महीने में सरकार की लगभग 13 हजार 500 युवाओं को नियुक्ति पत्र देने की भी तैयारी है. मालूम हो कि सरकार द्वारा कार्यकाल के पहले ही साल में करीब 47 हजार पदों पर युवाओं को नियुक्तियां दी जा चुकी है. वही लगभग 15 हजार पदों के लिए आयोजित परीक्षाओं के नतीजे भी जल्द जारी होने वाले हैं. बता दें कि सीएम भजनलाल शर्मा खुद अगले 5 सालों में करीब 4 लाख सरकारी नौकरियां देने की बात कह चुके हैं.

Related posts

निकहत जरीन ने जीता गोल्ड मेडल, भारत को मिला 17वां GOLD

Report Times

अखिलेश का वार -बीजेपी सरकार ‘इन्वेस्टर्स समिट’ के नाम पर सिर्फ शोर मचाने का काम कर रही

Report Times

चिड़ावा : यहां देवी और दो अंशावतारों के साथ विराजे हैं रुद्र

Report Times

Leave a Comment