Report Times
BusinesslatestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशसोशल-वायरल

गिरते बाजार में 2024 के हीरो बने ये 5 शेयर, 600% का दिया धमाकेदार रिटर्न

रिपोर्ट टाइम्स।

2024 में साल के आखिरी दिनों की शेयर मार्केट में गिरावट को छोड़ दे तो ये पूरा साल भारतीय शेयर बाजार के लिए बेहद शानदार रहा. इस साल कई कंपनियों ने मल्टीबैगर रिटर्न देकर निवेशकों को मालामाल कर दिया. इनमें से कुछ स्टॉक्स ने अपनी मजबूत फंडामेंटल्स और विकास दर के दम पर निवेशकों को 600% तक का रिटर्न दिया.

हम आपको ऐसे ही 10 स्टॉक्स की जानकारी दे रहे हैं, जिसमें निवेशकों ने पैसा लगातर दिन दूना-रात चौगुना पैसा कमाया है. अगर 2025 में आप भी ऐसे ही कमाई करना चाहते हैं तो हो सकता है इसमें से कोई स्टॉक आपके काम आ जाए.

 2024 के 10 टॉप मल्टीबैगर स्टॉक्स के बारे में

  • शक्ति पंप्स:यह शेयर 2024 में 600% से अधिक का रिटर्न देकर टॉप पर रहा. कंपनी का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2022 से 2024 के बीच 23% की दर से बढ़ा.
  • इंसॉलेशन एनर्जी:इंसॉलेशन एनर्जी ने 330% का शानदार रिटर्न दिया. यह शेयर SME प्लेटफॉर्म पर 38 रुपये की इश्यू प्राइस से लिस्ट हुआ था और अब 3,500 रुपये से अधिक पर ट्रेड कर रहा है.
  • शैली इंजीनियरिंग प्लास्टिक:2024 में 328% रिटर्न देने वाले इस शेयर ने 3 जनवरी 2025 को 1564.85 रुपये का अपना ऑल टाइम हाई छुआ.
  • पिकाडिली एग्रो इंडस्ट्रीज:260% रिटर्न के साथ इस कंपनी का शुद्ध लाभ 5 गुना बढ़कर ₹110 करोड़ और रेवेन्यू 28% बढ़कर ₹779 करोड़ हो गया.
  • जीना सीखो लाइफकेयर:260% रिटर्न देने वाले इस शेयर का FY24 में मुनाफा दोगुना होकर ₹69 करोड़ और रेवेन्यू 59% बढ़ा.
  • गरवारे हाई-टेक फिल्म्स:इसने 250%+ रिटर्न दिया. कंपनी का मुनाफा 20% की वार्षिक वृद्धि के साथ बढ़ा.
  • शिलचर टेक्नोलॉजीज:शेयर ₹500 से बढ़कर ₹8429.30 तक पहुंचा और 220% का रिटर्न दिया.
  • गणेश हाउसिंग कॉरपोरेशन:गणेश हाउसिंग ने 200% रिटर्न दिया. पिछले 4 सालों में इसके शेयरों में 4000% का उछाल आया है.
  • बालू फोर्ज इंडस्ट्रीज:185% रिटर्न देने वाले इस शेयर का FY24 में शुद्ध लाभ 141% और रेवेन्यू 71% बढ़ा.
  • वारी रिन्यूएबल टेक्नोलॉजीज:180% रिटर्न देने वाली इस कंपनी का FY24 में शुद्ध मुनाफा 167% बढ़कर ₹148 करोड़ और रेवेन्यू ₹870 करोड़ रहा.

Related posts

48 घंटे-4 ऑपरेशन… 5 आतंकी ढेर-एक अरेस्ट, सुरक्षाबलों को ऐसे मिली कामयाबी

Report Times

सांवलियां सेठ को भक्त ने दिया उपहार, मन्नत पूरी होने पर 56 भोग के साथ चढ़ाया चांदी का पेट्रोल पंप

Report Times

अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत, लेकिन जेल में ही रहना होगा

Report Times

Leave a Comment