Report Times
EDUCATIONlatestOtherकरियरजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थानसोशल-वायरल

सब इंस्पेक्टर भर्ती 2021 मामले में हाईकोर्ट ने क्या कहा, सरकार अब दो दिन बाद देगी जवाब

जयपुर। रिपोर्ट टाइम्स।

राजस्थान हाईकोर्ट में सब इंस्पेक्टर भर्ती 2021 को लेकर सुनवाई हुई। इस दौरान हाईकोर्ट ने ट्रेनी सब इंस्पेक्टर को फील्ड ट्रेनिंग में भेजने पर नाराजगी जताई। हाईकोर्ट ने सरकार को कहा कि हर हाल में 18 नवंबर को दिए गए यथास्थिति आदेश का पालन किया जाए, अगर ऐसा नहीं होता है तो इसे कोर्ट की अवमानना माना जाएगा।

फील्ड ट्रेनिंग के आदेश अवमानना !

सब इंस्पेक्टर भर्ती 2021 को रद्द करने के लिए राजस्थान हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। इस याचिका में सब इंस्पेक्टर भर्ती 2021 के ट्रेनी सब इंस्पेक्टर को फील्ड ट्रेनिंग पर भेजने के आदेश को भी चुनौती दी गई है। जिस पर आज राजस्थान हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान हाईकोर्ट ने कहा कि इस मामले में 18 नवंबर को यथास्थिति के आदेश दिए थे। इसके बाद भी ट्रेनी सब इंस्पेक्टर को फील्ड ट्रेनिंग में भेजने के आदेश कैसे जारी कर दिए गए ? यह अदालत की अवमानना है।

सरकार ने आज भी नहीं दिया जवाब

राजस्थान सब इंस्पेक्टर भर्ती 2021 को रद्द करने को लेकर आज भी सरकार की ओर से हाईकोर्ट में जवाब पेश नहीं किया गया। याचिकाकर्ता के वकील की ओर से बताया गया कि इस मामले में अदालत ने सरकार को जवाब देने के लिए दो दिन का समय दिया है। अब सब इंस्पेक्टर भर्ती 2021 को रद्द करने से जुड़ी याचिका पर अगली सुनवाई गुरुवार को होगी।

ट्रेनी SI बोले- हमें भी पार्टी बनाया जाए

सब इंस्पेक्टर भर्ती 2021 में शामिल कुछ ट्रेनी सब इंस्पेक्टर ने भी हाईकोर्ट में खुद को पार्टी बनाने के लिए आवेदन किया है। इन ट्रेनी सब इंस्पेक्टर्स की कहना है कि हमने दूसरी नौकरी छोड़कर सब इंस्पेक्टर की नौकरी ज्वाइन की। ईमानदारी से परीक्षा पास की। अब हमें ट्रेनिंग से नहीं रोका जाना चाहिए। इधर, सरकार की ओर से महाधिवक्ता ने भी कोर्ट में कहा कि पूरे मामले की जांच चल रही है, 800 ट्रेनी एसआई है, उनमें कुछ गलत हो सकते हैं। मगर सभी को ट्रेनिंग से कैसे रोका जा सकता है?

Related posts

स्व.डॉ.जैन को वरदान मेडिकोज पर दी पुष्पांजलि एवं रोगियों को फल वितरण

Report Times

जयपुर : विधायक चंदेलिया का पिलानी की जनता को सन्देश, अब स्वस्थ हैं, जल्द आएंगे क्षेत्र में

Report Times

Sunil Chhetri retired : भारतीय टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने की संन्यास की घोषणा, बोले, ‘देश को 9 नंबर की जर्सी के लिये अगला खिलाड़ी चुनना होगा’

Report Times

Leave a Comment