Report Times
latestOtherpoliticsटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशबांसवाड़ाराजस्थानसोशल-वायरल

‘मोदी का शासन देश के लिए खतरनाक’ राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा का बयान

बांसवाड़ा। रिपोर्ट टाइम्स।

राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने मोदी सरकार के शासन को देश के लिए खतरनाक करार दिया। डोटासरा ने बांसवाड़ा में मणिपुर, किसान आंदोलन जैसे मुद्दों पर बात करते हुए कहा कि जब ऐसे लोग सत्ता में बैठे हैं तो खतरनाक नहीं तो और क्या है?

खतरनाक नहीं तो और क्या हैं?

राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष  गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि आज मणिपुर जल रहा है। देश में हिन्दू-मुस्लिम कर रहे हैं। किसान रो रहे हैं। दिल्ली में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। काले कानून ला रहे हैं। कभी नोटबंदी का नाटक करते हैं। कभी दो हजार का नोट लाते हैं, कभी बंद करते है। जब ऐसे लोग सत्ता में बैठे हैं तो खतरनाक नहीं तो और क्या हैं ?

नए लोगों को आगे लाएंगे

राजस्थान में विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की हार पर भी डोटासरा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि हम संगठन को और मजबूत करेंगे। नए लोगों को आगे लाएंगे। जनता के दुख, तकलीफ में भागीदार बनेंगे। गांव-गांव जाएंगे और कांग्रेस की रीति-नीति बताएंगे। फिर वही कांग्रेस आएगी, जिसने सरकार चलाई और जनता की भलाई के कानून बनाए। उन्होंने केंद्र की मनमोहन सरकार के फैसले भी गिनाए।

भजनलाल सरकार पर भी बरसे

PCC चीफ गोविंद डोटासरा राजस्थान की भजनलाल सरकार पर भी जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपने वादों पर काम नहीं कर रही। कांग्रेस सरकार के कामों की समीक्षा करने की बात कह रहे हैं। नौ जिले और तीन संभाग तोड़ दिए। यह पर्ची से चलने वाली सरकार है। इनका स्वयं का विवेक नहीं है। सरकार के निर्णय के खिलाफ जनता में आक्रोश है। बांसवाडा का संभाग का दर्जा लेकर रहेंगे। डोटासरा ने बांसवाड़ा से संभाग का दर्जा छीनने के विरोध में बांसवाड़ा में आयोजित सभा में यह बात कही।

कांग्रेस अकेले लड़ेगी निकाय चुनाव

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का कहना है कि आगामी निकाय औरपंचायतीराज चुनाव में कांग्रेस किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी। कांग्रेस अकेले ही चुनाव लड़ेगी। इस सभा को नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी संबोधित किया। उन्होंने भी सरकार पर जमकर हमला बोला और बांसवाड़ा से संभाग का दर्जा छीनने के मुद्दे को अब विधानसभा में उठाने की बात कही।

Related posts

RBI MPC के फैसले से पहले शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 100 अंक लुढ़का

Report Times

LAC को लेकर 11 मार्च को चीन और भारत के बीच 15वें चरण की सैन्य वार्ता होगी

Report Times

राजस्थान: JKJ ज्वैलर्स ग्रुप पर आयकर की कार्रवाई, 13 ठिकानों पर चल रही रेड

Report Times

Leave a Comment