Report Times
latestOtherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशमौैसमराजस्थानसोशल-वायरल

राजस्थान में आज जयपुर सहित 6 जिलों में बारिश का अलर्ट, पूरा जनवरी ठिठुराएगी ठंड

जयपुर। रिपोर्ट टाइम्स।

राजस्थान में आज दूसरे दिन भी कई जिलों में बारिश का दौर जारी है, जिससे सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो पा रहे हैं और लोग सर्दी से बचने के लिए घरों में दुबकना ही मुनासिब समझ रहे हैं। कई जिलों में स्कूलों की छुट्टियां कर दी गई हैं। बारिश के बाद लोगों को ठिठुरन का अहसास हो रहा है, वहीं मौसम विभाग का कहना है कि बारिश का दौर अगले दिन थम जाएगा, मगर ठिठुरन भरी ठंड पूरे जनवरी रहेगी।

कल दिनभर मावठ से बढ़ी ठिठुरन

राजस्थान में कल बुधवार को जयपुर, भरतपुर संभाग के कई जिलों में दिनभर मावठ हुई। बारिश की वजह से जयपुर, अलवर, धौलपुर, अजमेर सहित कई शहरों में तापमान में 8-9 डिग्री तक गिरावट आ गई। जिससे लोगों को ठिठुरन वाली ठंड का अहसास हुआ। दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए, इसकी वजह से लोग घरों से कम ही निकलें, बाजारों में सन्नाटा सा नजर आया। बारिश के साथ कुछ जिलों में घना कोहरा भी रहा, जिसकी वजह से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थमी रही।

आज भी बारिश का अलर्ट, स्कूल बंद

राजस्थान में आज भी कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं तेज सर्दी और मावठ की संभावना को देखते हुए जयपुर, करौली सहित कई जिलों में कलेक्टर्स ने आज स्कूलों की छुट्टी कर दी है। मौसम विभाग ने आज जयपुर, दौसा, करौली, धौलपुर, भरतपुर, अलवर और बारां जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इन जिलों में कल भी बारिश का दौर देखने को मिला। वहीं सुबह घना कोहरा रहा।

पूरा जनवरी सताएगी कड़ाके की ठंड

मौसम विभाग के मुताबिक 18 जनवरी को फिर जयपुर, कोटा संभाग में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ जगह घना कोहरा भी छाया रहेगा। बारिश और कोहरे की वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी, जिससे लोगों को कड़ाके की सर्दी का अहसास होगा। मौसम विभाग के मुताबिक 18 जनवरी के बाद अगर कोई पश्चिमी विक्षोभ नहीं आया तो मौसम शुष्क रह सकता है, मगर पूरे जनवरी कड़ाके की ठंड रहेगी।

Related posts

हनुमान मंदिर की ग्रिल तोड़ने का हिंदू संगठनों ने किया विरोध, लगाए जय श्रीराम के नारे; पुलिस तैनात

Report Times

कन्हैया लाल हत्याकांड के आरोपी जावेद को ‘सुप्रीम’ राहत, कोर्ट ने जमानत रद्द करने से किया इनकार

Report Times

कौन होगा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का नया कप्तान ?

Report Times

Leave a Comment