Report Times
BusinesslatestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशसोशल-वायरल

बिना किसी गारंटी के Aadhaar कार्ड से मिलेगा 10 हजार का लोन, ऐसे करें अप्लाई

रिपोर्ट टाइम्स।

कई बार ऐसी स्थिति आ जाती है, जब आपको अचानक पैसों की जरूरत होती है और इस समय पर कोई दोस्त-रिश्तेदार आपकी मदद नहीं कर सकता. अगर आप भी किसी ऐसी परिस्थिति में फंस गए हैं तो आधार कार्ड की मदद से आपको 10,000 रुपए का लोन तुरंत मिल जाएगा.

इस लोन की सबसे बड़ी खासियत ये है कि आपको इसे एक साथ नहीं चुकाना होगा, इसे अपनी सुविधा के अनुसार किस्तों में चुकाया जा सकता है. साथ ही 10 हजार रुपए के इस लोन के लिए कोई गारंटी भी नहीं देनी होगी. आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से.

Aadhaar कार्ड लोन

आधार कार्ड पर जो 10 हजार रुपए का लोन मिलता है, उसे पर्सनल लोन कहा जाता है. अमूमन पर्सनल लोन में आधार कार्ड के अलावा कोई और डॉक्यूमेंट नहीं मांगा जाता है. इसमें केवल पहचान के लिए आधार कार्ड मांगा जाता है और आपके अकाउंट में तुरंत 10 हजार रुपए का अमाउंट ट्रांसफर कर दिया जाता है. अगर आप साथ में पैन कार्ड का भी इस्तेमाल करते हैं तो आपको ज्यादा अमाउंट का भी लोन मिल सकता है.

कौन देता है आधार कार्ड पर लोन?

पर्सनल लोन सरकारी बैंक बहुत कम देती हैं. अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है और आप लोन अप्लाई करते समय पैन कार्ड का यूज करते हैं तो प्राइवेट बैंक आसानी से पर्सनल लोन दे देती हैं. वहीं आपके पास पैन कार्ड नहीं है तो आप आधार कार्ड की मदद से NBFC (नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी) और फिनटेक प्लेटफॉर्म से पर्सनल लोन ले सकते हैं.

कैसे कर सकते हैं अप्लाई?

अगर आपको इमरजेंसी में पैसों की जरूरत है तो आप आधार कार्ड की मदद से इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं, जिसमें आपको NBFC (नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी) और फिनटेक प्लेटफॉर्म के ऐप या ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा. जहां आधार कार्ड और जरूरी डिटेल देकर आप आसानी से पर्सनल लोन ले सकते हैं.

किसको मिल सकता है ये लोन?

आधार कार्ड की मदद से पर्सनल लोन के लिए 21 से 60 साल की उम्र के लोग अप्लाई कर सकते हैं. इसमें केवल वहीं लोग अप्लाई कर सकते हैं जो नौकरीपेशा हैं या फिर उनका खुदका कोई बिजनेस है. इसके साथ ही आपके पास एक एक्टिव बैंक अकाउंट भी होना चाहिए.

Related posts

महाराष्ट्र की नई कैबिनेट का रास्ता साफ, कल शपथ ग्रहण समारोह

Report Times

Fake Jewellery: विदेशी महिला को इंस्टाग्राम बिजनेस से बेचीं 6 करोड़ की नकली ज्वेलरी, जयपुर के व्यापारी का लुकआउट नोटिस जारी

Report Times

सचिन पायलट को घर में ही घेरने की तैयारी, इसलिए रमेश बिधूड़ी को ‘सजा’ की जगह जिम्मेदारी

Report Times

Leave a Comment