Report Times
BusinesslatestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशविदेशसोशल-वायरल

कनाडा में अमेजन बंद कर रहा अपने गोदाम, 1700 नौकरियां होंगी खत्म

रिपोर्ट टाइम्स।

ऑनलाइन रिटेलर अमेजन की ओर से एक बड़ा फैसला लिया गया है. अमेजन की तरफ से जानकारी दी गई कि वो आने वाले दो महीने में कनाडा के क्यूबेक में अपने गोदामों को बंद कर देगा. अमेजन के क्यूबेक में कुल सात गोदाम हैं और अमेजन इन सभी गोदाम को बंद करेगा. ई-कॉमर्स की ओर से कहा गया कि इस फैसले के बाद लंबे समय तक हमारे कस्टमर्स की बचत होने वाली है.

हालांकि, कनाडाई संघ ने कंपनी पर क्षेत्र में की गई कोशिशों को रोकने की वजह से अपनी साइटों को बंद करने का आरोप लगाया. कनाडाई संघ ने कहा कि उन्होंने सफलतापूर्वक एक गोदाम को संघबद्ध किया है. अमेजन के मुताबिक, इस फैसले के बाद ग्रेटर मॉन्ट्रियल क्षेत्र में लगभग 1,700 लोगों की नौकरियां खत्म हो जाएंगी. मौजूदा समय में वहां पर 250 कर्मचारी ऐसे हैं, जो अस्थायी तौर पर काम कर रहे हैं.

प्रभावित कर्मचारियों को दिया था पैकेज

अमेजन की तरफ से जानकारी दी गई कि पैकेज को बांटने के लिए स्थानीय और तीसरे पक्ष की कंपनियों को नियुक्त करेगा. अमेजन की ओर से 2020 से पहले क्यूबेक में जिस बिजनेस मॉडल को फॉलो किया गया था, वो उसे फिर से इस्तेमाल करेगा. अमेजन प्रवक्ता बारबरा एग्रेट के मुताबिक, ये फैसला यूं ही नहीं लिया गया. उन्होंने बताया कि इस फैसले के बाद प्रभावित कर्मचारियों को एक पैकेज दिया जाएगा.

इस पैकेज में सुविधाओं के बंद होने के बाद 14 हफ्ते तक का वेतन दिया जाएगा. साथ ही नौकरी प्लेसमेंट संसाधनों जैसे लाभ को भी इसमें शामिल किया गया है. एग्रेट ने कहा कि यहां पर कंपनी के संचालन की समीक्षा की गई, जिसके बाद इसे बंद करने का फैसला लिया गया.

कनाडा ने बातचीत के लिए किया था संपर्क

अमेजन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, बंद की जाने वाली साइटों में एक फुलफिलमेंट सेंटर, दो शॉर्टिंग सेंटर, तीन डिलीवरी स्टेशन और एक फेसिलिटी शामिल हैं. इसे अमेजन AMXL कहता है. ये टीवी और फर्नीचर जैसे बड़े सामानों की शिपमेंट में मदद करता है. कनाडा की नई तकनीकि, विज्ञान और उद्योग मंत्री, फ्रांस्वा-फिलिप शैम्पेन ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि उन्होंने कनाडा में अमेजन के संचालन के प्रमुख से अपनी आपत्तियों को बताने और उस पर चर्चा करने के लिए संपर्क किया था.

Related posts

चिड़ावा : रैगरों की बगीची में कुएं के पास विराजे हैं शिव

Report Times

गृह राज्य मंत्री ने ASI सुरेंद्र के बच्चों से मिले और बताया कब मिलेंगे CM

Report Times

अहमदाबाद विमान क्रैश में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन, 241 की मौत

Report Times

Leave a Comment