Report Times
EntertainmentlatestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशमनोरंजनसोशल-वायरल

पाकिस्तान की बहू बनने से पहले राखी सावंत ने सनी देओल से की गुजारिश

रिपोर्ट टाइम्स।

राखी सावंत ने पाकिस्तान में अपना तीसरा दूल्हा ढूंढ लिया है. उन्होंने खुद इस बात का खुलासा करते हुए कहा है कि वो पाकिस्तान में रहने वाले टिकटॉकर डोडी खान से शादी करने जा रही हैं.

अपनी शादी को लेकर राखी सावंत ने टीवी9 हिंदी डिजिटल के साथ की बातचीत में उनकी लव स्टोरी को पब्लिसिटी स्टंट कहने वालों पर निशाना साधा है और साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि अगर वो गलती से पाकिस्तान में फंस जाती हैं, तो उन्हें विश्वास है कि सनी देओल आकर उन्हें बचा लेंगे.

राखी सावंत ने कहा है कि सबको शर्म आनी चाहिए. अगर राखी सावंत करे तो पब्लिसिटी स्टंट. सैफ अली खान और बाकी बड़े-बड़े सितारे करें तो ‘रामलीला’ और राखी सावंत छींक भी ले, शादी भी करे, तो ‘करैक्टर ढीला’.

मैं तालियां बजाना चाहती हूं लोगों की इस सोच पर. यानी मैं अगर शादी करूं किसी पाकिस्तानी लड़के से या किसी भी देश के लड़के से तो वो पब्लिसिटी स्टंट बन जाता है. आप सभी ने डोडी जी को देखा है. उन्होंने मुझे प्रपोज किया है और मैं सीरियस हूं.

राखी सावंत को हुआ प्यार

आगे राखी बोलीं कि डोडी जी, मैं आपके लिए बहुत सीरियस हूं. अरे इंडिया वालों, थोड़ा तो रहम करो यार. न जीते हो, न जीने देते हो, न खाते हो, न खाने देते हो. न पीते हो, न पीने देते हो. यार मुझे पाकिस्तान से इतना अच्छा रिश्ता आया है. पहले तो पता नहीं एक गधे के साथ मैं कहां भटक रही थी.

लेकिन अब एक अच्छे इंसान का रिश्ता मुझे आया है और ये रिश्ता मैंने कबूल भी किया है. बस, अब शादी करनी है. वैसे घर तोड़ने के लिए तो आप सभी तैयार हैं. लेकिन डोडी जी ऐसे नहीं हैं. डोडी जी किसी की बातों में नहीं आने वाले.

राखी को बचाएंगे सनी देओल

हालांकि अगर डोडी खान, राखी को धोखा देते हैं या वो पाकिस्तान में कहीं फंस जाती हैं, तो उनके पास ‘प्लान बी’ भी तैयार है. राखी ने कहा कि वैसे तो मुझे पाकिस्तान में कोई चिंता नहीं है. यहां के लोग मुझे बहुत प्यार करते हैं. मैं उनकी होने वाली बहू हूं. मुझे तो वो सर आंखों पर बिठाएंगे. ढेर सारा प्यार देंगे.

सानिया मिर्जा को भी तो ढेर सारा प्यार दिया था, मुझे भी देंगे. हां, लेकिन कहीं फंस गई, तो सनी पाजी (सनी देओल) तो है ना. सनी देओल सिर्फ फिल्मों में हैंड पंप उखाड़ेंगे क्या? अगर मैं पाकिस्तान में फंस गई, तो आप वहां आकर मुझे बचा लेना. सनी पाजी, अगर मैं कहीं फंस गई, तो आपको आना है पाकिस्तान. वैसे तो मेरे होने वाले शोहर बहुत अच्छे हैं, मुझे कोई दिक्कत नहीं है. लेकिन अगर दिक्कत हुई. तो सनी देओल तो हैं ही.

Related posts

सड़क हादसे में एक घायल

Report Times

वसीम अकरम ने अपने ही खिलाड़ियों की बंदर से की तुलना

Report Times

Lok Sabha Election 2024 : उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर मतदान जारी, नौ बजे तक 11.67 प्रतिशत वोटिंग

Report Times

Leave a Comment