Report Times
latestOtherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थानसोशल-वायरल

‘मुझ पर टमाटर फेंके गए, पर मैंने जिंदगी बदल दी’ JLF में सुधा मूर्ति ने सुनाया कौनसा किस्सा?

जयपुर। रिपोर्ट टाइम्स।

राजस्थान की पिंकसिटी जयपुर में साहित्य के महाकुम्भ जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में आज माई मदर माई लाइफ सेशन हुआ। जो सेंटर ऑफ अट्रैक्शन रहा, इस सेशन में सुधा मूर्ति और उनकी बेटी अक्षता मूर्ति के बीच बातचीत हुई। जिसे सुनने के लिए ब्रिटेन के पूर्व पीएम ऋषि सुनक भी पहुंचे। तो वहीं इंफोसिस के फाउंडर नारायण मूर्ति भी सेशन में मौजूद रहे।

JLF में सुधा मूर्ति का हुआ सेशन

गुलाबी नगर जयपुर में साहित्य के महाकुम्भ जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का आज तीसरा दिन है, इस मौके पर इंफोसिस के फाउंडर नारायण मूर्ति की पत्नी सुधा मूर्ति का सेशन हुआ। माई मदर माई लाइफ सेशन में सुधा मूर्ति से उनकी बेटी अक्षता मूर्ति ने सवाल पूछे। जो ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की पत्नी हैं। ऋषि सुनक भी इस सेशन के दौरान मौजूद रहे, वहीं इंफोसिस के फाउंडर नारायण मूर्ति भी पत्नी-बेटी का संवाद सुनते नजर आए।

‘जैसा सोचो वैसा बोलो-वैसा करो’

माई मदर माई लाइफ सेशन में सुधा मूर्ति ने कहा कि वह 74 साल की उम्र में भी आदर्शवादी हैं। उन्होंने कहा कि- मैंने बच्चों को सिखाया…आपको पहले एक अच्छा इंसान बनना है। जैसा सोचो, वैसा ही बोलो, वैसा करो। तभी अच्छी जिंदगी जी पाओगे। ऐसा नहीं कि कुछ सोच रहे हो, कुछ कर रहे हो और बोल कुछ और रहे हो।

सुधा मूर्ति पर किसने फेंके टमाटर?

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में सेशन के दौरान सुधा मूर्ति ने एक पुराना किस्सा भी सुनाया। सुधा मूर्ति ने कर्म को लेकर बेटी अक्षता की ओर से पूछे गए सवाल के जवाब में यह किस्सा सुनाया। सुधा मूर्ति ने कहा कि- 20 साल पहले मैं सेक्स वर्कर्स के पास गई। मुझे लगा कि अगर 10 को भी बदल दिया तो बड़ी बात होगी, लेकिन, मैंने तीन हजार सेक्स वर्क्स की जिंदगी बदली। हालांकि इससे पहले उन्होंने मुझे जलील किया, मुझ पर टमाटर फेंके। मैंने सोचा भी कि मैं यह क्यों कर रही हूं? मगर मैंने फल की चिंता किए बगैर काम किया। इसमें पति नारायण मूर्ति का भी सपोर्ट रहा।

Related posts

Traffic Jam: दिल्‍ली-NCR में बारिश से कई इलाकों में भीषण ट्रैफिक जाम, सड़कों पर फंसी गाड़ियां; कई उड़ानें भी रद्द

Report Times

IMD का बड़ा अलर्ट, राजस्थान के कई जिलों में आज बारिश और अंधड़ की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

Report Times

गणगौर पूजा के लिए तैयारियां शुरू, रेडिमेड गणगौर की बढ़ी मांग

Report Times

Leave a Comment