Report Times
CRIMElatestOtherक्राइमटॉप न्यूज़टोंकताजा खबरेंदेशराजस्थानसोशल-वायरल

टोंक के समरावता थप्पड़ कांड में हाईकोर्ट में सुनवाई, जेल से कब छूटेंगे नरेश?

टोंक। रिपोर्ट टाइम्स।

टोंक के समरावता गांव में विधानसभा उप चुनाव के दौरान हुए थप्पड़ कांड के आरोपी नरेश मीना को लेकर बड़ा अपडेट है।  समरावता थप्पड़ कांड को लेकर आज राजस्थान हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। जिसमें सरकारी पक्ष की ओर से स्थानीय कोर्ट में अभी तक चालान पेश नहीं होने की जानकारी दी। इसके बाद सुनवाई 12 फरवरी तक टाल दी गई है।

नरेश मीना मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई

राजस्थान के टोंक के समरावता गांव में हुआ थप्पड़ कांड अब तक ठंडा नहीं पड़ा है। इस मामले में थप्पड़ कांड के आरोपी नरेश मीना अब तक जेल में बंद हैं। उनकी ओर से जमानत के लिए राजस्थान हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। जिस पर आज राजस्थान हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस याचिका की सुनवाई के दौरान सरकारी पक्ष की ओर से पेश किए गए जवाब के बाद सुनवाई को टाल दिया गया है। अब राजस्थान हाईकोर्ट इस मामले में अगली सुनवाई 12 फरवरी को करेगा।

नरेश मीना को कब मिलेगी जमानत?

टोंक के समरावता थप्पड़ कांड में नरेश मीना को जमानत कब मिल पाएगी? वह जेल से कब बाहर आएंगे? यह कहा जाना फिलहाल मुश्किल है। क्योंकि राजस्थान हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान सरकारी पक्ष की ओर से कहा गया कि इस मामले में जांच पूरी कर 11 फ़रवरी को स्थानीय कोर्ट में चालान पेश किया जाएगा। सरकारी पक्ष की ओर से यह जानकारी दिए जाने के बाद हाईकोर्ट ने इस केस की सुनवाई टाल दी है, अब सुनवाई के लिए 12 फ़रवरी की तारीख दी गई है। यानी फिलहाल 12 फरवरी तक नरेश मीना को जेल में ही रहना होगा।

कब हुआ था समरावता थप्पड कांड?

टोंक के समरावता गांव में विधानसभा उप चुनाव के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीना ने SDM को थप्पड़ जड़ दिया था। नरेश मीना का आरोप था कि SDM ग्रामीणों के मतदान का बहिष्कार करने के बाद उनसे जबरन वोटिंग करवा रहे थे। थप्पड़ कांड के बाद पुलिस नरेश को गिरफ्तार करने गांव पहुंची तो वहां जमकर उपद्रव हो गया। हालांकि बाद में पुलिस ने नरेश मीना को पकड़ लिया, जो फिलहाल जेल में हैं। इस मामले में नरेश मीना की ओर से हाईकोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर कर रखी है।

Related posts

Samsung ने एक साथ 5 नए जबरदस्त स्मार्टफोन किये लॉन्च, कीमत 14999 रुपये से शुरू

Report Times

कांग्रेस छोड़ दो वरना… व्हॉट्सएप पर पहलवान बजरंग पूनिया को मिली जान से मारने की धमकी

Report Times

राजस्थान में बारां सेंट्रल जेल की सुरक्षा में चूक, दीवार फांदकर कैदी फरार; आखिर कैसे?

Report Times

Leave a Comment