Report Times
CRIMElatestOtherक्राइमजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थानसोशल-वायरल

हाईकोर्ट के बाहर सरकारी वाहन के ड्राइवर को सरेराह पीटा

जयपुर। रिपोर्ट टाइम्स।

राजस्थान की राजधानी जयपुर में हाईकोर्ट के बाहर बीच सड़क ड्राइवर की पिटाई का मामला आया है। बताया जा रहा है कि सरकारी वाहन से एक गाड़ी को हल्की टक्कर लग गई। इसके बाद सरकारी वाहन के ड्राइवर को बीच सड़क जमकर पीटा गया। ड्राइवर की पिटाई करने का आरोप दो वकीलों पर है, इस मामले में अशोक नगर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया है।

सरकारी वाहन से कार को लगी टक्कर

जयपुर में राजस्थान हाईकोर्ट के बाहर सड़क पर जमकर हंगामा हुआ। यह हंगामा एक सरकारी वाहन से अन्य वाहन को मामूली टक्कर लगने के बाद हुआ। जिसमें सरकारी वाहन के ड्राइवर को हाईकोर्ट के बाहर ही सड़क पर जमकर पीटा गया। इस दौरान ड्राइवर छोड़ने की गुहार लगाता रहा, मगर दो शख्स उसकी पिटाई करते रहे। बाद में पुलिस ने बीच बचाव करवाकर मामले को शांत करवाया। अब मामले में पुलिस को शिकायत दी गई है।

बीच सड़क पर ड्राइवर से मारपीट

पीड़ित ड्राइवर कारखाना बॉयलर विभाग का ड्राइवर बताया जा रहा है। इनकी गाड़ी से एक अन्य गाड़ी को मामूली टक्कर लगी थी। इसके बाद ड्राइवर के साथ मारपीट की गई। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इधर, इस घटना के बाद पीड़ित की ओर से अशोक नगर थाना पुलिस को सूचना दी गई है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, हाईकोर्ट के बाहर बीच सड़क हंगामे से लोगों की भीड़ जमा हो गई।

अशोक नगर पुलिस कर रही जांच

जयपुर में हाईकोर्ट के बाहर पॉश इलाके में सरकारी वाहन के ड्राइवर से मारपीट की यह घटना लोगों के बीच भी चर्चा का विषय रही। पिटाई के बाद ड्राइवर सड़क पर ही बैठकर रोने लगा। हालांकि पुलिस ने समझाइश कर मामला शांत करवा दिया, मगर ड्राइवर की पिटाई की घटना से संबंधित विभाग के कर्मचारियों में काफी आक्रोश नजर आया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Related posts

नगरपालिका के सहवृत सदस्यों का किया सम्मान

Report Times

उत्तराखंड के ब्लॉक प्रमुखों का जल्द ही बढ़ाया जाएगा मानदेय- मुख्यमंत्री धामी का ऐलान

Report Times

चिड़ावा में पटवार संघ का विभिन्न मांगों को लेकर धरना

Report Times

Leave a Comment