Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़डूंगरपुरताजा खबरेंदेशराजस्थानसोशल-वायरल

REET परीक्षा के दौरान डूंगरपुर में परीक्षार्थी का जनेऊ उतरवाया

डूंगरपुर। रिपोर्ट टाइम्स।

राजस्थान में आज REET परीक्षा का आयोजन किया गया, मगर इस दौरान डूंगरपुर में एक अजीब मामला सामने आया। यहां एक REET परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी का जनेऊ उतरवा लिया गया। परीक्षार्थी का कहना है उसने काफी समझाने की कोशिश की कि जनेऊ से नकल का खतरा कैसे हो सकता है? मगर उसकी बात नहीं सुनी गई।

REET परीक्षार्थी का उतरवाया जनेऊ

राजस्थान में आज दूसरे दिन भी REET परीक्षा का आयोजन हुआ। इस दौरान कड़ी सुरक्षा जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। मगर डूंगरपुर में एक परीक्षा केंद्र पर कुछ ऐसा वाकया हुआ, जिसके बाद अब सुरक्षा जांच को लेकर ही सवाल खड़े हो रहे हैं। क्योंकि यहां एक परीक्षार्थी का जनेऊ उतरवा लिया गया। यह मामला डूंगरपुर जिले के पुनाली के निजी कॉलेज में बनाए गए REET परीक्षा केंद्र का बताया जा रहा है।

परीक्षार्थी- ब्राह्मण समाज ने जताई नाराजगी

परीक्षार्थी हेमेंद्र जोशी का आरोप है कि परीक्षा केंद्र पर जांच के दौरान उसे जनेऊ उतारने को कहा गया। उसने कहा कि जनेऊ से कैसे नकल हो सकती है? मगर परीक्षार्थी का आरोप है कि किसी ने भी उसकी बात नहीं सुनी और जनेऊ उतारने पर ही उसे परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिल पाया। इधर, परीक्षार्थी की जनेऊ उतरवाने पर विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष ललित उपाध्याय और महामंत्री प्रशांत चौबीसा ने नाराजगी जताई। उन्होंने इसे पूरी तरह गलत ठहराया।

REET परीक्षा का था आज दूसरा दिन

राजस्थान में आज शुक्रवार को एक ही पारी में REET परीक्षा का आयोजन हुआ, इसके लिए 41 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। आज भी परीक्षा शुरु होने से एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र में प्रवेश बंद कर दिया गया। जिसकी वजह से देरी से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं मिल पाया और वो रोते-बिलखते दिखे। कई जिलों में फेस स्कैनिंग में समय लगने की वजह से परीक्षार्थियों की लंबी कतार लग गई।

Related posts

दो बच्चों के कानून पर चर्चा

Report Times

अरडावतिया बने संयुक्त निदेशक

Report Times

Recession in IT Sector: क्या आईटी कंपनियों में है मंदी की आहट? शीर्ष 3 संस्थानों में 64,000 कर्मचारी घटे

Report Times

Leave a Comment