Report Times
latestGENERAL NEWSOtherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थानसोशल-वायरल

जयपुर-उदयपुर में ED-IT की रेड 75 करोड़ के फंड ट्रांसफर क्या है मामला?

जयपुर। रिपोर्ट टाइम्स।

राजस्थान में प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग की टीमों ने छापामारी की है। ईडी और आईटी की टीमों की ओर से राजस्थान में जयपुर, दौसा, बहरोड सहित 22 ठिकानों पर रेड को अंजाम दिया गया है। वहीं राजस्थान के अलावा महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तर प्रदेश में भी सर्च किया गया। ईडी और आईटी  की यह रेड 75 करोड़ के फंड के अवैध ट्रांसफर से जुड़ी बताई जा रही है।

ED -IT टीम की छापमारी

राजस्थान में आज प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग की टीमों ने एक साथ कई जगह छापामारी की है। इन शहरों में जयपुर, दौसा और बहरोड सहित 22 ठिकानों पर दोनों विभागों की टीमों ने रेड डाली और सर्च किया। यह पूरा मामला 75 करोड़ के फंड के अवैध ट्रांसफर से जुड़ा है.

जिसमें मुख्य आरोपी जयपुर के पीयूष को बताया जा रहा है, आरोप है कि वह जयपुर में रहते हुए हांगकांग से कंपनी चला रहा था। इस मामले में पहले कस्टम विभाग ने जांच की, अब ईडी इस मामले में जांच कर रही है, जिसके चलते दबिश दी गई।

जयपुर, अजमेर में 22 ठिकानों पर सर्च

75 करोड़ के अवैध फंड ट्रांसफर से जुड़े इस मामले में ईडी और आईटी विभाग की टीम अल सुबह से ही राजस्थान में सक्रिय हो गई। टीम की ओर से राजस्थान की राजधानी में तीन जगह पर सर्च किया गया।

अजमेर में भी दो जगह छापामारी की गई, बहरोड में भी दोनों विभागों की टीमों ने रेड डाली। उदयपुर में भी दोनों टीमों ने सर्च किया। राजस्थान के अलावा ईडी और आईटी डिपार्टमेंट की टीमों ने महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तर प्रदेश में भी कई ठिकानों पर सर्च किया।

अवैध फंड ट्रांसफर मामला?

कई राज्यों में ईडी और आईटी टीम की ओर से यह कार्रवाई करीब 75 करोड़ रुपए के अवैध फंड को विदेशों में ट्रांसफर करने से जुड़े मामले में की गई। जिसमें मुख्य आरोपी जयपुर के पीयूष को बताया जा रहा है, पहले कस्टम विभाग मामले की जांच कर रहा था

मगर सोने- और हीरे के अवैध इंपोर्ट के आरोप लगने के बाद अब ईडी टीम भी इस मामले की जांच कर रही है। आज शुक्रवार को ईडी और आईटी टीम ने कई जगह रेड डालकर सर्च किया है, अब इस मामले में कुछ और नामों का खुलासा हो सकता है।

Related posts

द्रौपदी मुर्मू ने राष्‍ट्रपति भवन जाकर रामनाथ कोविंद से कार्यभार ग्रहण किया।

Report Times

सिक्योरिटी के नए बेच का शुभारंभ, मेकअप आर्टिस्ट को टूलकिट बांटे

Report Times

सांगलिया धूणी पहुंचे CM भजनलाल शर्मा, ओमदास महाराज से बंद कमरे में आधे घंटे हुई चर्चा

Report Times

Leave a Comment