Report Times
latestOtherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधर्म-कर्मराजस्थानसोशल-वायरल

भगवान महावीर का जन्मदिवस जन्म कल्याणक महोत्सव के रूप में मनाया

चिड़ावा। रिपोर्ट टाइम्स।

शहर के मुख्य बाजार से गौशाला रोड की ओर जाने वाले रास्ते पर श्री मालों का मोहल्ला स्थित प्राचीन जैन श्वेतांबर श्रीमाल मंदिर में भगवान महावीर का 2623 वां जन्मदिवस जन्म कल्याणक महोत्सव के रूप में मनाया गया। इस दौरान भगवान महावीर स्वामी व अन्य तीर्थंकर भगवंतों का जल और दूध से मंत्रोच्चार के मध्य अभिषेक किया गया।

अभिषेक के बाद चंदन और केसर लगाकर पूजा की गई। बाद में महा आरती की गई। आयोजन के दौरान भगवान महावीर के जीवन से सभी ने प्रेरणा लेने और उनके बताए गए सद्मार्ग पर चलने का संकल्प मौजूद सभी श्रद्धालुओं ने लिया।

मौजूद रहे:-

इस मौके पर महावीर प्रसाद श्रीमाल, कुशल चंद, सुशीला, नितिन, पायल, निमित, कार्तिक, जूली, नवीन, प्रियांश जैन सहित श्रीमाल और जैन परिवार मौजूद रहे।

 

 

 

Related posts

PM Modi in Dahod : पीएम मोदी ने कई परियोजनाओं की रखी आधारशिला, बोले- मेक इन इंडिया का हिस्‍सा बनेगा दाहोद

Report Times

सुबह पांच बजे अचानक आई तेज आवाज, मौत

Report Times

चिड़ावा : शहर पूरी तरह बंद, मेडिकल को छूट

Report Times

Leave a Comment