Report Times
Other

सुबह पांच बजे अचानक आई तेज आवाज, मौत

reporttimes

बुहाना थाना इलाके के भिर्र गांव में मंगलवार सुबह एक महिला टंकी से कूद गई। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। भिर्र गांव निवासी संजू (40) पत्नी मनोज गांव में बनी सार्वजनिक टंकी पर चढ़ी और नीचे कूद गई। घटना सुबह करीब साढे पांच छह बजे की है। हादसे के दौरान कुछ युवक ग्राउंड में वॉक कर रहे थे। तभी जोर से आवाज हुई तो वे दौड़ कर टंकी के पास पहुंचे। मौके पर महिला मृत हालात में पड़ी मिली। इसके बाद मृतका के पति और पुलिस को सूचना दी गई। मृतका के पति मनोज ने बताया कि वह सुबह मजदूरी के लिए जा रहा था। पत्नी संजू शौच के लिए घर से निकली थी। मृतका संजू और मनोज की शादी करीब 16 साल पहले हुई थी। तीन बेटियां है, सबसे बड़ी बेटी छह साल की है। पति मनोज गांव के आसपास के इलाकों में ही मजदूरी का काम करता है।

Related posts

एक साल और काम करेंगे संविदा टीचर्स: सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल इस साल भी संविदा शिक्षकों के भरोसे ही रहेंगे

Report Times

यूनियन बैंक का स्थापना दिवस मनाया 

Report Times

68वीं जिला स्तरीय कराटे चैम्पियनशिप का समापन समारोह एपीएस चिड़ावा में संपन्न

Report Times

Leave a Comment