Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशव्यापारिक खबरस्पेशल

UPI में आ गया नया फीचर अब पेमेंट करना होगा और आसान

भारत में काफी तेजी से डीजिटल पेमेंट का दौर बढ़ते जा रहा है. आजकल गावं से लेकर शहर तक आपको ऑनलाइन पेमेंट का ऑप्शन मिल जाएगा. फोन पे ने एक नया फीचर ‘UPI Circle’ लॉन्च किया है, जिससे आप अपने परिवार या दोस्तों को अपने यूपीआई अकाउंट से पेमेंट करने का ऑप्शन मिलता है. भले ही उनके पास खुद का बैंक अकाउंट न हो. इसका फादा आपको आसावी से फोनपे ऐप पर मिल जाएगा.

फीचर में दो डेलीगेशन हैं

यह फीचर आपको अपने यूपीआई अकाउंट से किसी भी दूसरे व्यक्ति यानी सेकेंडरी यूजर को पेमेंट करने की अनुमति देता है. सेकेंडरी यूजर आपके अकाउंट से एक लीमिटेड राशि तक पेमेंट कर सकते हैं. इस फीचर में दो डेलीगेशन हैं. पहले डेलीगेशन की मदद से सेकेंडरी यूजर को 15 हजार रुपए हर महीने तक और 5 हजार रुपए प्रति ट्रांजैक्शन तक पेमेंट करने की अनुमति होती है.

इसमें प्राइमरी यूजर की अनुमति की जरूरत नहीं होती है और दूसरा डेलीगेशन भी होता है जिसमें हर पेमेंट के लिए आपकी यानी प्राइमरी यूजर की अनुमति जरूरी होती है. आपको एक उदाहरण के तौर पर बताए तो जैसे आपका भाई अपने यूपीआई आईडी में यूपीआई सर्कल फीचर के तहत बहन को जोड़ता है तो भाई के पास अधिकार है कि वह बहन को पार्शियल या फुल पेमेंट में से कोई एक अधिकार दे सकता है.

इस तरह कर सकते हैं इस्तेमाल

  • आपको सबसे पहले PhonePe ऐप को ओपन करना होगा और फिर ‘UPI Circle’ के ऑप्शन को क्लिक करें. फिर सेकेंडरी यूजर का यूपीआई आईडी दर्ज करें या QR कोड स्कैन करें.
  • इसके बाद डेलीगेशन का टाइप सलेक्ट करें.
  • सेकेंडरी यूजर को कंट्रोल भेजें और उनके एक्सेप्ट करने के बाद सेटअप पूरा करें.

इस तरह बढ़ाएं सेफ्टी

  • सेकेंडरी यूजर को बायोमेट्रिक या पासकोड से ऑथेंटिकेशन करना होगा.
  • प्राइमरी यूजर एक समय में ज्यादा से ज्यादा 5 सेकेंडरी यूजर्स को जोड़ सकते हैं.
  • हर ट्रांजैक्शन की जानकारी प्राइमरी यूजर को मिलेगी.

Related posts

Aditya Birla Fashion and Retail को बोर्ड से मिली डिमर्जर की मंजूरी, जल्द बनेगी अलग लिस्टेड एंटिटी

Report Times

आखिरकार आसाराम को राजस्थान हाई कोर्ट से मिली 7 दिन की पैरोल, महाराष्ट्र के खोपोली माधव बाग हॉस्पिटल में कराएँगे इलाज, 4 दिन से जोधपुर एम्स में भर्ती

Report Times

भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात BSF के जवान ने गोली मारकर की आत्महत्या, खुद के सर्विस राइफल से किया शूट

Report Times

Leave a Comment