Report Times
latestOtherकरियरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंबाड़मेरराजस्थानसेनास्पेशलहादसा

भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात BSF के जवान ने गोली मारकर की आत्महत्या, खुद के सर्विस राइफल से किया शूट

बाड़मेर जिले की भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवान ने रविवार को सुसाइड कर लिया है. BSF जवान ने अपनी ही सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली. वह बाड़मेर जिले में बाखासर इलाके में भाडा बॉर्डर की चौकी पर तैनात था. जानकारी के मुताबिक, खुद को उस समय गोली मारीस जब वह ड्यूटी पर तैनात था. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और बीएसएफ के अधिकारी मौके पर पहुंच गए.

जम्मू-कश्मीर का रहने वाला है जवान

जानकारी के अनुसार, इंटरनेशनल बॉर्डर पर तैनात बीएसएफ जवान ने खुद की राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली. सुसाइड करने वाले बीएसएफ जवान की पहचान बीएसएफ की 83 बटालियन बनारसी लाल के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह जम्मू-कश्मीर का रहने वाला है. जवान के सुसाइड की जानकारी मिलते ही बाखासर थाना की पुलिस और बीएसएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. फिलहाल जवान के आत्महत्या की वजह का खुलासा नहीं हो सका है. पोस्टमार्टम के लिए मृतक जवान का शव बाड़मेर के राजकीय अस्पताल लाया गया है.

पिछले साल भी एक BSF जवान ने किया था सुसाइड

बता दें कि पिछले साल दिसबंर महीने में भी जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर वाच टावर पर तैनात बीएसएफ जवान ने खुद को गोली मारकर जान दे दी थी. गोली लगने के कारण उसके सिर के चीथड़े उड़ गए थे. बीएसएफ की 92 बीएन बटालियन में तैनात जवान मोहिन मोला ने खुद सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या की थी. वह पश्चिम बंगाल का रहने वाला था.

Related posts

वृंदावन में बाबा पुरुषोत्तमदास का जन्मोत्सव 2 मार्च से; तीन दिन तक चलेंगे भड़ौंदा के वृंदावन में कार्यक्रम

Report Times

सरकारी अधिकारी ने दुकान के बेसमेंट में किया सुसाइड: नोट में लिखा- मैं थक गया हूं, मैंने सब लौटाया,लेकिन सूदखोरों ने जीने नहीं दिया

Report Times

महाकुंभ में सीएम भजनलाल और एमपी के मुख्यमंत्री ने संगम में डुबकी लगाई

Report Times

Leave a Comment