Report Times
latestOtherकरियरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजनीतिस्पेशल

पीएम मोदी और एलन मस्क के बीच हुई बातचीत, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन को लेकर हुई चर्चा

REPORT TIMES: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (18 अप्रैल) को टेस्ला सीईओ एलन मस्क से बातचीत की है. इस बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर की है. इससे पहले पीएम मोदी और मास्क के बीच फरवरी में मुलाकात हुई थी. दो महीने के भीतर ये पीएम मोदी और एलन मस्क की ये दूसरी बातचीत है.पीएम मोदी और एलन मस्क के बीच यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब टैरिफ युद्ध छिड़ा हुआ है. पिछले दिनों ट्रंप ने भारत पर 26 प्रतिशत टैरिफ लगाया था.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि एलन मस्क से बात की और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की है, जिसमें इस साल की शुरुआत में वाशिंगटन डीसी में हमारी बैठक के दौरान शामिल किए गए विषय भी शामिल थे.

उन्होंने आगे लिखा कि हमने टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्रों में सहयोग की अपार संभावनाओं पर चर्चा की है. भारत इन क्षेत्रों में अमेरिका के साथ अपनी साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है.

स्टार लिंक की टीम ने की थी पीयूष गोयल से मुलाकात

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से गुरुवार (17 अप्रैल) को स्टारलिंक की टीम ने मुलाकात की थी. इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गईं थीं, इस मुलाकात में स्टारलिंक की ओर से वाइस प्रेसिडेंट चैड गिब्स और सीनियर डायरेक्टर रायन गुडनाइट मौजूद थे. यह पहला मौका था जब स्टारलिंक के किसी प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय सरकार से औपचारिक मुलाकात की हो, मुलाकात के दूसरे दिन ही पीएम मोदी और एलन मस्क के बीच हुई बातचीत से माना जा रहा है कि अब जल्द ही भारत में स्टारलिंक की एंट्री होने वाली है.

हालांकि इस एंट्री को लेकर पीएम मोदी की तरफ से सोशल मीडिया पर कोई भी जानकारी नहीं दी गई है. या फिर भारत में मास्क की स्टारलिंक कब तक एंट्री करेगी न ही इस बारे में कोई जानकारी दी गई है. हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि ये बातचीत स्टारलिंक की एंट्री को लेकर ही हुई हो. बातचीत से एक दिन पहले ही स्टारलिंक की टीम ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की थी.

Related posts

राजस्थान: महिलाओं को सीएम भजनलाल का तोहफा, प्रदेश में 8 मार्च को इन जगहों पर होगी फ्री ENTRY

Report Times

छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर घमासान, सीएम शिंदे के अनावरण के बाद एनसीपी ने दूध से नहलाकर किया ‘शुद्धिकरण’

Report Times

के सी त्यागी ने JDU के प्रवक्ता पद से दिया इस्तीफा: इजरायल- फिलिस्तीन के मुद्दे पर बयान देने के कारण अपना देना पड़ा इस्तीफा, इस बयान से पार्टी नहीं है खुश

Report Times

Leave a Comment