Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

गला रेता दोनों पैर काटे… चांदी की पायल के लिए महिला की दिनदहाड़े निर्मम हत्या

REPORT TIMES: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई. बदमाशों ने महिला का गला और उसके टखने उसके धड़ से अलग कर दिए थे. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. वहीं महिला के धड़ से अलग किए गए हिस्से पास के एक तालाब में मिले. हत्या का कारण महिला के पैरों में पहने गए चांदी के पायल बताए जा रही है. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

पुलिस के मुताबिक, 50 वर्षीय महिला ने पैरों में दो किलो चांदी के मोटे कड़े पहन रखे थे. इन कड़ों पर आरोपियों की गंदी नजर पड़ गई. आरोपी महिला के इन कड़ों को लूटकर भाग गए. जानकारी के मुताबिक, महिला का नाम उर्मिला मीना बताया जा रहा है जो रविवार सुबह खेत की तरफ लकड़ी काटने के लिए गई थी. लेकिन जब काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. तलाश करने के दौरान परिजनों को महिला का शव एक खेत में पड़ा मिला. शव के देख परिजन हैरान रहे गए. वहीं घटना की सूचना बामनवास थाने में दी.

परिजनों ने जाम किया सड़क

वहीं महिला की हत्या के बाद गुस्साए लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और शव को सड़क पर रखकर हंगामा किया. गुस्साए लोगों ने हत्या में शामिल आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तार करने की मांग की है. पुलिस ने गुस्साए ग्रामीणों में और परिजनों ने को समझाने की, जाम हटाने की कोशिश की लेकिन लोग अपनी मांग पर अड़े रहे.

पुलिस कह रही जांच की बात

घटना को लेकर पुलिस ने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए जांच में दो से तीन दिन का समय लगेगा, जबकि ग्रामीणों की मांग है कि आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तार किया जाए. वहीं ग्रामीणों ने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी वो सड़क से नहीं हटेंगे.

Related posts

मैनपुरी उपचुनाव में अखिलेश का साथ देकर शिवपाल ने बिगाड़ा सियासी गणित, जानिए बीजेपी ने क्‍या ढूंढी काट

Report Times

सचिन पायलट ने किया ऐलान-ए-जंग! बोले- 45 साल से परिवार राजनीति में, एक फूटी कौड़ी का आरोप नहीं

Report Times

हिमाचल में ये 21 नेता बढ़ा रहे भाजपा की टेंशन, जिताऊ सीटों पर भी बिगड़ सकता है खेल

Report Times

Leave a Comment