Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशव्यापारिक खबरस्पेशल

सोने ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, 10 ग्राम की कीमत हुई 1 लाख के पार

REPORT TIMES: दिल्ली में 10 ग्राम सोने की कीमतों में तगड़ा उछाल आया. दिल्ली सर्राफा बाजार में 21 अप्रैल 2025 शाम 6.28 बजे तक 10 ग्राम सोने का भाव 1 लाख 250 रुपये के आंकड़े को पार कर गया. कमजोर डॉलर और अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध को लेकर अनिश्चितताओं के चलते मांग बढ़ने से राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोने की कीमतों में 1,650 रुपये की तेजी आई थी, लेकिन शाम होते-होते सोने के भाव 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा हो गए.

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत सोमवार को पहले 99,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंची. शुक्रवार को इसका मूल्य 20 रुपये घटकर 98,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. लेकिन, आज शाम में सोने के भाव में एकाएक तेजी आई और वह 1 लाख रुपये के पार चला गया.

सोने की कीमतों में लगातार उछाल

आज स्थानीय बाजार में 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 1,600 रुपये उछलकर 99,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गया था. पिछले कारोबारी सत्र में यह मामूली गिरावट के साथ 97,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. मगर शाम 6 बजकर 28 मिनट पर 10 ग्राम सोने कीमत 1 लाख से ज्यादा हो गई.

सोने की कीमत पिछले वर्ष 31 दिसंबर से अबतक 20,850 रुपये या 26.41 प्रतिशत प्रति 10 ग्राम बढ़ चुकी हैं. चांदी की कीमतें भी 500 रुपये चढ़कर 98,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं. पिछले सत्र में चांदी 98,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर सपाट बंद हुई थी.

एक महीने में इतना इजाफा

वहीं, एमसीएक्स पर 3 हफ्तों की बात करें तो गोल्ड की कीमतों में काफी जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. पिछले महीने के आखिरी कारोबारी दिन में गोल्ड के दाम 90,717 रुपये प्रति दस ग्राम थे, जो बढ़कर 96,875 रुपये के साथ लाइफ टाइम हाई पर पहुंच गए. इसका मतलब है कि गोल्ड की कीमतों में 6,158 रुपये का इजाफा देखने को मिला है. यानी सोने ने निवेशकों को इस दौरान करीब 7 फीसदी की कमाई कराई है.

Related posts

Lok Sabha elections: राजस्थान के ये विधायक बन गए सांसद, इन 5 विधानसभा सीटों पर अब होगा उपचुनाव

Report Times

भरतपुर में स्कूल बस रोककर बदमाशों ने बच्चों को पीटा, छात्राओं से की छेड़छाड़, गृह राज्य मंत्री ने लिया एक्शन

Report Times

VHP नेताओं और साधु-संतों ने नल्हड़ मंदिर में किया जलाभिषेक, आलोक कुमार बोले- जल्द बड़ी यात्रा निकालेंगे

Report Times

Leave a Comment