Report Times
खेलlatestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशस्पेशल

IPL 2025 के बीच टीम इंडिया के इन 15 खिलाड़ियों का लगा कैंप, इस क्रिकेट सीरीज की तैयारी, खेलेंगे इतने देश

REPORT TIMES: देश में आईपीएल का माहौल तो है ही. लेकिन T20 क्रिकेट के इस बड़े महोत्सव के बीच इंटरनेशनल क्रिकेट सीरीज का भी रोमांच देखने को अब तैयार हो जाएं. बेंगलुरु में भारत की महिला क्रिकेट टीम का कैंप लग चुका है, जिसमें वो 15 खिलाड़ी शिरकत करती दिख रही हैं, जिन्हें ट्राई-नेशन सीरीज के लिए चुना गया है. ये ट्राई- नेशन वनडे फॉर्मेट में खेली जानी है, जिसकी शुरुआत 27 अप्रैल से होगी. मतलब भारत ने सीरीज शुरू होने से 3 दिन पहले ही तैयारियों को परखने के लिए अपना कैंप लगा लिया है.

27 अप्रैल से 11 मई तक सीरीज

ट्राई नेशन सीरीज का आयोजन श्रीलंका की मेजबानी में होगा. इस सीरीज में भारत और श्रीलंका के अलावा एक और टीम साउथ अफ्रीका की होगी. ट्राई-नेशन सीरीज 27 अप्रैल से शुरू होकर 11 मई तक चलेगी. 14 दिन तक चलने वाली इस सीरीज में फाइनल समेत कुल 7 मुकाबले खेले जाएंगे.

बेंगलुरु में टीम इंडिया का कैंप लगा

ट्राई-नेशन सीरीज के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का कैंप 23 अप्रैल से बेंगलुरु में शुरू हुआ है. इस कैंप में कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारत के सभी 15 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. कैंप लगाने का मुख्य मकसद खिलाड़ियों की ताकत और कमजोरी को परखना, उस पर काम करना, खिलाड़ियों के बीच आपसी तालमेल को बढ़ाना और सबसे बढ़कर तैयारियों को परखना है.

ट्राई सीरीज का शेड्यूल

महिला टीमों के बीच ट्राई सीरीज के पहले मैच में 27 अप्रैल को मेजबान श्रीलंका का सामना टीम इंडिया से होगा. इसके बाद 29 अप्रैल को भारत-साउथ अफ्रीका का सामना होगा. 1 मई को श्रीलंका की टक्कर साउथ अफ्रीका से होगी. वहीं 4 मई को भारत-श्रीलंका फिर से एक बार आमने-सामने होंगे. 7 मई को साउथ अफ्रीका और इंडिया टकराएंगे जबकि 11 मई को होने वाले फाइनल से पहले 9 मई को श्रीलंका और साउथ अफ्रीका की टक्कर होगी.

भारत के 15 खिलाड़ी

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्ज, प्रतिका रावल, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, कास्वी गौतम, यास्तिका भाटिया, ऋचा घोष, अरुंधती रेड्डी, सुचि उपाध्याय और एन. चरानी

Related posts

Vodafone Idea FPO Listing: वोडाफोन-आइडिया के FPO वाले शेयर 10% डिस्काउंट पर हुए लिस्ट, 12 रुपये पर खुला स्टॉक

Report Times

OnePlus Nord CE 2 5G को आज पहली बार खरीदने का मौका, शुरुआती कीमत 23,999 रुपये

Report Times

आस्था और श्रद्धा का सैलाब गौशाला रोड़ स्थित गणेश पण्डाल में

Report Times

Leave a Comment