Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशविरोध प्रदर्शन

पहलगाम आतंकी हमले से दहल गए मोहम्मद शमी, कहा- हमारा समाज…

REPORT TIMES: पहलगाम आतंकी हमले से पूरा देश आहत है. वहीं क्रिकेट जगत ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी सचिन तेंदुलकर से लेकर विराट कोहली तक, कई मशहूर खिलाड़ी इस घटना की निंदा कर चुके हैं. उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और कड़ी कार्रवाई की भी मांग की. टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी इस आतंकवादी घटना से दहल गए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर दुख जताया और कहा कि इस तरह की घटनाएं हमारे देश के समाज को कमजोर बनाती हैं. उन्होंने इस कठिन समय में सभी देशवासियों से एकजुट रहने की अपील की है.

शमी ने क्या कहा?

शमी ने इस हमले को लेकर कहा, “पहलगाम में हुए दुखद आतंकवादी हमले पर मुझे बहुत दुख है. इस क्रूर हमले में कई निर्दोष लोगों की जान चली गई और परिवार बिखर गए. इस तरह की हिंसा ना केवल एक इंसान को निशाना बनाती है, बल्कि हमारे समाज के ताने-बाने को भी कमजोर करती है. इस कठिन समय में, हमें आतंकवाद की निंदा करने और पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करने में एकजुट होना चाहिए. यह जरूरी है कि हम शांति के प्रति प्रतिबद्धता बनाए रखें. हमारी संवेदनाएं इस त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं और न्याय के लिए प्रार्थना करते हैं.”

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. इस घटना में करीब 26 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं. इस आतंकी हमले का शिकार ज्यादातर पर्यटक हुए हैं, जिसने पूरे देश को हिला कर रख दिया है.

विराट कोहली ने की न्याय की मांग

विराट कोहली ने हमले पर दुख जताया और न्याय की मांग की. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए कहा, पहलगाम में निर्दोष लोगों पर हुए जघन्य हमले से बहुत दुखी हूं. पीड़ितों के परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है. इस क्रूर कृत्य के लिए न्याय मिलने और अपनी जान गंवाने वाले सभी लोगों के परिवारों को शांति और शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं. वहीं हार्दिक पंड्या ने भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त की. उन्होंने कहा, पहलगाम से आई खबर से मैं स्तब्ध हूं. मेरी संवेदनाएं पीड़ित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं.

Related posts

सिद्धारमैया होंगे कर्नाटक के सीएम, डिप्टी सीएम होंगे डीके शिवकुमार; कांग्रेस ने किया ऐलान

Report Times

छठ पूजा के दिन ही बुझ गया घर का चिराग, घाट पर दीया जलाने गया किशोर तालाब में डूबा

Report Times

शिंजो आबे ने नाना की गोद में बैठकर सुनी भारत की कहानी

Report Times

Leave a Comment