Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मस्पेशल

आस्था और श्रद्धा का सैलाब गौशाला रोड़ स्थित गणेश पण्डाल में

REPORT TIMES

चिड़ावा। शहर में विभिन्न स्थानों पर गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रतिदिन सुबह – शाम बड़ी संख्या में श्रद्धालु गणेश पांडालों में उमड़ रहे हैं। शहर के श्री कृष्ण गौशाला के पास विराजे गणेश जी के दर्शनों को लम्बी कतार लग रही है। वहीं आयोजक सिद्धि विनायक मित्र मण्डल इस आयोजन को सफल और अद्भुत बनाने के लिए कई कार्यक्रमों का दिव्य आयोजन कर रहा है

जिसमें अलवर के जे डी ग्रुप और बच्चो के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्रवक्ता विशाल सैनी ने बताया कि 3 सितम्बर को रात्रि 9 बजे से राजस्थानी नृत्य का आयोजन, 4 सितम्बर को रात 9 बजे जे डी ग्रुप अलवर द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति और 5 सितम्बर को बच्चों की सांस्कृतिक संध्या होगी।

7 सितम्बर को जागरण, 8 सितम्बर को सुबह 11.15 बजे हवन शाम 6 बजे से भंडारा और शाम सात बजे महाआरती उसके बाद 9 बजे आतिशबाजी। 9 सितम्बर को सुबह पूजन होगा और फिर दोपहर में नगर में जुलूस के साथ पिलानी रोड स्थित भगिनिया जोहड़ में मूर्ति का विधिवत पूजन के बाद विसर्जन होगा।

Related posts

‘अशोक गहलोत के बिना CM को हटाने का षडयंत्र नहीं रच सकती BJP’, हनुमान बेनीवाल बोले- जरूर कोई बात हुई होगी

Report Times

नवादा के नरहट प्रखंड के बेरोटा सत्येंद्र कुमारके लिए जर्मन से चल कर आई दुल्हन

Report Times

दिनदहाड़े उपसरपंच की धारदार हथिया से हत्या

Report Times

Leave a Comment