Report Times
latestOtherजम्मू कश्मीरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजनीतिसोशल-वायरलस्पेशल

पीएम मोदी ने पहलगाम हमले पर जताया दुख, मन की बात में बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

REPORT TIMES: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम के 121वें एपिसोड को संबोधित किया. उन्होंने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले को पीड़ादायक बताया. साथ ही भरोसा भी दिलाया कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. देशवासियों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि आज जब मैं आपसे ‘मन की बात’ कर रहा हूं, तो मन में गहरी पीड़ा है. 22 अप्रैल को पहलगाम में हुई आतंकी वारदात ने देश के हर नागरिक को दुख पहुंचाया है.

पीड़ित परिवारों के प्रति हर भारतीय के मन में गहरी संवेदना है. उन्होंने कहा कि भले वह किसी भी राज्य का हो, वह कोई भी भाषा बोलता हो, लेकिन वह उन लोगों के दर्द को महसूस कर रहा है, जिन्होंने इस हमले में अपने परिजनों को खोया है. मुझे अहसास है कि हर भारतीय का खून आतंकी हमले की तस्वीरों को देखकर खौल रहा है.

पीएम बोले- हम लोगों में जो आक्रोश, वो पूरी दुनिया में है

पीएम मोदी ने आगे कहा, “हम लोगों में जो आक्रोश है, वह आक्रोश पूरी दुनिया में है. इस आतंकी हमले के बाद लगातार दुनिया-भर से संवेदनाएं आ रही हैं. मुझे भी वैश्विक नेताओं ने फोन किए हैं, पत्र लिखे हैं, संदेश भेजे हैं. इस जघन्य तरीके से किए गए आतंकी हमले की सब ने कठोर निंदा की है. सभी लोगों ने मृतकों के परिवारजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं.”

पूरा विश्व 140 करोड़ भारतीयों के साथ खड़ा- पीएम मोदी

आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई में पूरा विश्व 140 करोड़ भारतीयों के साथ खड़ा है। मैं पीड़ित परिवारों को फिर भरोसा देता हूं कि उन्हें न्याय मिलेगा, न्याय मिलकर रहेगा। इस हमले के दोषियों और साजिश रचने वालों को कठोरतम जवाब दिया जाएगा।

“कश्मीर में शांति लौट रही थी…”

उन्होंने कहा कि जब कश्मीर में शांति लौट रही थी, निर्माण कार्यों में अभूतपूर्व गति आई थी और लोकतंत्र मजबूत हो रहा था. तभी देश के दुश्मनों को यह रास नहीं आया. आतंक के आका चाहते हैं कि कश्मीर फिर से तबाह हो जाए, इसलिए इतनी बड़ी साजिश को अंजाम दिया गया.

Related posts

Allahabad High Court में 83 पदों के लिए निकली भर्ती, जानें कैसे करें अप्लाई

Report Times

12 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार : पड़ोस में ही रहता था आरोपी, रेवाड़ी से हरियाणा पुलिस की मदद से किया आरोपी को गिरफ्तार

Report Times

रविंद्र जडेजा ने अपने टेस्ट करियर की दूसरी सेंचुरी लगाई.

Report Times

Leave a Comment