Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशस्पेशलहादसा

एक ही चिता पर हुआ पति-पत्नी का अंतिम संस्कार, डायमंड व्यापारी का परिवार दर्दनाक हादसे का शिकार

REPORT TIMES: जोधपुर जिले में भारतमाला एक्सप्रेसवे पर शनिवार को भीषण सड़क हादसे हुआ. इसमें जालोर के डायमंड व्यापारी मूल सिंह राजपूत (30) और उनकी पत्नी दरिया कंवर (27) की दर्दनाक मौत हो गई. हादसा उस वक्त हुआ, जब वे अपनी नई स्कॉर्पियो में परिवार सहित मंदिर दर्शन कर ससुराल ढेलाणा (जोधपुर) की ओर जा रहे थे. इस हादसे में मूल सिंह के दोनों बेटे अभिजीत सिंह (5) और जितेन्द्र सिंह (9) के अलावा भाई अजयपाल सिंह (24) और साली तनु को गंभीर चोटें आई हैं. घायलों को जोधपुर के MDM अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

चालक को आ गई झपकी, ट्रक में घुस गई गाड़ी 

मूल सिंह 4 दिन पहले ही मुंबई से अपने बच्चों को छुट्टियों में गांव छोड़ने आए थे. पुलिस के मुताबिक, चालक को नींद की झपकी आने के कारण स्कॉर्पियो खड़े ट्रक में घुस गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शव गाड़ी में ही फंस गए, जिन्हें क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया.

एक साथ हुआ पति-पत्नी का अंतिम संस्कार:

शनिवार दोपहर 2:30 बजे दोनों पति-पत्नी के पार्थिव शरीर जब उनके पैतृक गांव भागवा (जालोर) पहुंचे तो पूरे गांव में मातम पसर गया. ग्रामीणों की नम आंखों के बीच एक ही चिता पर दोनों का अंतिम संस्कार किया गया. यह दृश्य पूरे गांव को भावुक कर गया.

Related posts

जानिए? प्रदोष व्रत के सही नियम और महत्व

Report Times

परिवहन राज्य मंत्री ने सोलाना के कैम्प का किया निरीक्षण

Report Times

IPL 2025 के नए शेड्यूल का ऐलान, इस तारीख को खेला जाएगा फाइनल मैच

Report Times

Leave a Comment