Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मराजस्थानस्पेशल

अक्षय तृतीया के अवसर पर शिव पार्क में पौधों में दिया पानी, पक्षियों के लिए बांधे परिंडे

REPORT TIMES: चिड़ावा में अक्षय तृतीया के अवसर पर राधारमण समूह ने एक अनूठी पहल की। शिव पार्क में समूह की महिलाओं ने पौधों और पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था की।

 

 

 

 

 

शिव पार्क में राधारमण समूह की महिलाएं एकत्र हुईं। समूह की सदस्य रेखा शर्मा ने कहा कि मूक जीवों और पेड़-पौधों की सेवा पुण्य का कार्य है। समूह ने ‘जहां प्यासे पौधे हों, वहां जल बरसाएं, जहां प्यासे पंछी हों, वहां अमृत छलकाएं’ का संकल्प लिया है। यह सेवा एक दिन तक सीमित नहीं रहेगी। समूह निरंतर इस कार्य को जारी रखेगा।

इस अभियान में रेखा शर्मा, चन्द्रकांता, अंबिका महमिया, बिमलेश गुप्ता, शिक्षा बजाज, परीक्षा कुमावत, कविता सोनी, संतोष गुप्ता, नीरू तिवारी, प्रसन्नता, सुनीता शर्मा और हंसा सेहीवाला शामिल रहीं। समूह की टैगलाइन ‘जहां जीवन हो, वहां सेवा हो’ के अनुरूप यह पहल की गई।

Related posts

चिड़ावा : पालिका दस्ते ने नाले से हटाया अतिक्रमण

Report Times

बैंक लॉकर में शराब घोटाले के सबूत तलाश रही CBI, सिसोदिया के संग पत्नी भी हैं अंदर

Report Times

राजस्थान पुलिस ने फर्जी दस्तावेज के जरिए सिम जारी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 20 लोग गिरफ्तार

Report Times

Leave a Comment