Report Times
Otherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंप्रदेशराजस्थान

चिड़ावा : पालिका दस्ते ने नाले से हटाया अतिक्रमण

चिड़ावा। खेतड़ी रोड पर पॉवर हाउस के पास नाले पर किए अतिक्रमण को हटाने के लिए शनिवार को पालिका दस्ते ने अभियान चलाया।जिसमें नाले पर किए अतिक्रमण को हटाया गया। वहीं नाले पर लगा रखी रेहड़ी-ठेलों को हटवाया गया। जानकारी के अनुसार पॉवर हाउस के सामने का नाला काफी दिनों से अवरूद्ध हो रहा था।जिस कारण गंदा पानी पॉवर हाउस में एकत्र हो रहा है। जिससे जीएसएस कर्मियों को परेशानी हो रही थी। ऐसे में पालिका दस्ते ने चेयरमैन मधु शर्मा और ईओ अनिल कुमार के निर्देश पर रेहड़ी-ठेलों को हटवाकर नाले की साफ-सफाई करवाई गई। जिसमें एसआई संदीप लांबा, जमादार विनोद कुमार, सुनील श्योराण, बजरंगसिंह, अनिल कुमार, विक्की सोलंकी ने सहयोग दिया।

Related posts

खुल गई Bollywood Industry की पोल, यामी गौतम ने बताया इंडस्ट्री में बने रहने के लिए करने पड़े थे कैसे-कैसे काम

Report Times

पुरानी रंजिश की आग ने एक परिवार को गोलियों की बरसात में झुलसा दिया

Report Times

जमीन घोटाले की जांच कर रहे लेखपाल की हत्या

Report Times

Leave a Comment