Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमगिरफ्तारजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

राजस्थान पुलिस ने फर्जी दस्तावेज के जरिए सिम जारी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 20 लोग गिरफ्तार

REPORT TIMES 

जयपुर पुलिस ने फर्जी दस्तावेज पर मोबाइल सिम जारी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. यह गिरोह लंबे समय से फर्जी दस्तावेज तैयार कर सिम जारी करने का काम करता था. इस मामले में जवाहर सर्किल पुलिस ने 20 लोगों की गिरफ्तारी की है. मामला 5 जुलाई 2023 को जवाहर सर्किल थाने में वोडाफोन कंपनी के लीगल मैनेजर मनीष शर्मा ने फर्जी सिम जारी करने का मामला दर्ज करवाया था. जिसमें पुलिस ने जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

जांच के दौरान पकड़े गए संदिग्ध

जवाहर सर्किल थाना अधिकारी दलवीर सिंह ने बताया कि 3120 फर्जी सिम जारी होने का पता चलने के बाद 7 महीने से पुलिस की टीम इस मामले की जांच कर रही है. जयपुर में 59 मोबाइल सिम जारी करने वाले दुकानदारों और एजेंट की जांच की गई, जिसमें 19 एजेंट संदिग्ध पाए गए. इसके बाद एक सरगना सहित 19 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. फिलहाल पुलिस ने मामले में सरगना को रिमांड पर लिया है. बाकी अन्य पर धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई है.

ऐसे करते थे फर्जीवाड़ा

थाना अधिकारी दलबीर सिंह ने बताया कि दुकानदारों से दस्तावेजों की तस्वीर की गई तो पता चला कि एक व्यक्ति की फोटो पर ही अलग-अलग नाम से फर्जी दस्तावेज बनाकर सिम जारी की गई. कई एजेंटो ने टारगेट पूरा करने के लिए अपने रिश्तेदारों और परिचितों की फोटो पर फर्जी आईडी पर लगाकर सिम जारी कर दिया.

Related posts

चिड़ावा : राधा-गोविंद मंदिर के शिवालय में प्रज्वलित रहती है अखंड ज्योति

Report Times

जाति जनगणना कराएगी मोदी सरकार, CCPA की बैठक में केंद्र का बड़ा फैसला

Report Times

तीन एकड़ जमीन की लालच में बहनोई ने इकलौते साले को पहले पिलाया शराब, फिर गला घोंटा

Report Times

Leave a Comment