Report Times
latestOtherकार्रवाईझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशभारत - पाकिस्तानयुद्धराजनीतिराजस्थानसेनास्पेशल

झुंझुनूं के शहीद सुरेंद्र सिंह को सीएम भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि

REPORT TIMES : पाकिस्तान ने लगातार तीसरे दिन राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर और उल्लाई पर ड्रोन और मिसाइल से हमला किया, जिसे भारतीय डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया. ये सभी हमले रात के समय हुए और दिन में अलग-अलग जगहों से निष्क्रिय ड्रोन-मिसाइलों का मलबा बरामद किया गया. हालांकि शनिवार सुबह बाड़मेर डीएम टीना डाबी ने संभावित ड्रोन स्ट्राइक के खतरे के चलते एक बार फिर जिले में रेड अलर्ट जारी कर दिया. इस बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी बड़ा फैसला ले लिया.

रिटायर्ड कर्मियों और वॉलंटियर्स की मदद लेगी सरकार

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा, ‘राजस्थान की 1000 किलोमीटर से ज्यादा की सीमा पाकिस्तान से लगती है. ऐसे में हम हर परिस्थिति के लिए तैयार हैं. अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सेना और केंद्र सरकार के साथ मिलकर सभी जरूरी कदम उठाए जाएं. उनसे मॉक ड्रिल, ब्लैकआउट और सीमित मूवमेंट जैसे कदमों को प्रभावी बनाने के लिए जनजागरूकता बढ़ाने के लिए भी कहा गया है. अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाए. यह भी सुनिश्चित किया गया है कि सीमावर्ती जिलों में कोई कर्मचारी स्थानांतरण के कारण ड्यूटी से न चूके. जरूरत पड़ने पर रिटायर्ड कर्मियों और वॉलंटियर्स की मदद भी ली जाएगी.’

रात के बजाय दिन में शादी समारोह करने की एडवाइजरी जारी

सीएम शर्मा ने कहा कि भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव बना हुआ है. इसके मद्देनजर सीमावर्ती जिलों में RAC, SDRF और होमगार्ड की अतिरिक्त तैनाती की जा चुकी है. प्रभारी सचिव भेजे गए हैं. सभी जिलों में निगरानी बढ़ाई गई है. खाना, दवाई, इंधन सहित सभी जरूरी सामान का स्टॉक कर लिया गया है. जरूरत के समय किसी भी चीज की कमी नहीं आएगी. पाकिस्तान की सीमा से सटे सभी जिलों में निजी ड्रोन उड़ाने और आतिशबाजी करने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है. शादी समारोह दिन में करने की एडवाइजरी जारी की गई है.’

 

Related posts

झारखंड के चतरा में नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 10 करोड़ की अफीम के साथ दो तस्कर अरेस्ट

Report Times

चिड़ावा डीवाईएसपी सुरेश शर्मा का ब्राह्मण समाज ने किया अभिनंदन

Report Times

तीन वार्ड में तीन साल से गंदे पानी की समस्या : कई बार एसडीएम और जलदाय विभाग को कर चुके शिकायत, लेकिन समस्या का नहीं हो रहा स्थायी हल

Report Times

Leave a Comment