REPORT TIMES: पहलगाम आतंकी हमले के दोषी अभी भी फरार हैं और सुरक्षा एजेंसियां उन्हें पकड़ने की पूरी कोशिश में लगी हैं. 22 अप्रैल को हुए इस आतंकी हमले के गुनहगारों को लेकर पिछले महीने एजेसिंयों ने फोटो जारी कर दिए थे और उनके खिलाफ 20-20 लाख का इनाम भी घोषित किया था लेकिन वे अब तक पकड़ में नहीं आ सके हैं. ऐसे में इन वॉन्टेड आतंकवादियों की फोटो सार्वजनिक स्थानों पर लगा दिए गए हैं.

जम्मू-कश्मीर के बेहद खूबसूरत इलाकों में शुमार पहलगाम 22 अप्रैल अचानक तब चर्चा में आ गया जब आतंकवादियों ने वहां के बैसरन में नाम और धर्म पूछकर पर्यटकों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी. इस हमले में 26 हिंदू पर्यटक मारे गए. हमले के बाद आतंकवादियों की तलाश की जा रही है. पहले उनके स्केच फिर पोस्टर जारी किए गए थे.

