Report Times
latestOtherकार्रवाईखेलटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशस्पेशल

बेंगलुरु भगदड़ मामले में KSCA के सचिव और कोषाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

REPORT TIMES : कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) से बड़ी खबर आ रही है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की विक्ट्री परेड के दौरान मची भगदड़ मामले में KSCA के सचिव ए. शंकर और कोषाध्यक्ष ई. जयराम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इस भगदड़ में 11 लोगों की जान चली गई थी जबकि कई लोग घायल हो गए थे. इन दोनों ने KSCA के अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया है.

RCB ने 3 जून को पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार IPL की ट्रॉफी जीती थी. इस जीत के बाद से ही पूरे बेंगलुरु में जश्न का माहौल था. फिर अगले दिन यानि 4 जून को जब पूरी टीम ट्रॉफी के साथ अहमदाबाद से लौटी तो बेंगलुरु की सड़कों पर फैंस की भारी भीड़ थी. टीम चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंची, जहां पहले से ही बहुत भीड़ थी. इसी दौरान भगदड़ मच गई और इसमें 11 लोगों की मौत हो गई. इस मामले की जांच पुलिस कर रही है.

KSCA अधिकारियों ने जारी किया बयान

KSCA के सचिव ए. शंकर और कोषाध्यक्ष ई. जयराम ने एक संयुक्त बयान जारी किया है. इसमें उन्होंने कहा कि उन्होंने कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रघुराम भट को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. उन्होंने कहा कि बेंगलुरु में हुई दुखद घटना के बाद हमने KSCA के सचिव और कोषाध्यक्ष के अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है. हालांकि इस मामले में हमारी भूमिका बहुत सीमित थी. पुलिस ने इस मामले में RCB के मार्केटिंग हेड निखिल सोसले को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा इवेंट मैनेजमेंट कंपनी DNA के सुनील मैथ्यू को भी गिरफ्तार किया है.

हाईकोर्ट में लगाई याचिका

इससे पहले KSCA के अध्यक्ष रघुराम भट, सचिव ए शंकर और कोषाध्यक् ई जयराम ने कर्नाटक हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी कि भीड़ को कंट्रोल करने की जिम्मेदारी उनकी नहीं थी. उन्होंने विधान सभा में RCB की जीत पर समारोह आयोजित करने की अनुमति मांगी थी.

विधानसभा में सम्मान समारोह बिना किसी बड़ी गड़बड़ी के संपन्न हो गया, लेकिन एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर अनहोनी हो गई, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सोशल मीडिया इनविटेशन के बाद लाखों फैंस एकत्र हो गए थे. इसकी वजह से विक्ट्री परेड को रद्द करना पड़ा, लेकिन स्टेडियम के अंदर समारोह जारी रहा. इसी बीच स्टेडियम के बाहर इतना बड़ा हादसा हो गया.

Related posts

महाराणा प्रताप के वंशज अरविंद सिंह मेवाड की कहां होगी अंत्येष्टि, क्या है शाही रिवाज?

Report Times

चिड़ावा : वोटर लिस्ट की गलत शिकायत करने वालों पर कार्रवाई की मांग

Report Times

“माथा फोड़ देंगे ध्‍यान रखना”, विधायक ने थानेदार की कुर्सी पर बैठकर थानेदारों की लगाई क्‍लास

Report Times

Leave a Comment