Report Times
latestOtherखाटूश्यामजीजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मराजस्थानसीकरस्पेशल

ट्रेन से खाटू श्याम जानें का प्लान? पहले देख लें रींगस जंक्शन पर उमड़ी भारी भीड़ की ये तस्वीर

REPORT TIMES : निर्जला एकादशी और ईद उल-अजहा के त्योहारों के चलते ट्रेनों में भारी भीड़ देखी जा रही है. रींगस जंक्शन पर तो स्थिति और भी खराब है, जहां पांव रखने तक की जगह नहीं है. सभी गाड़ियां खचाखच भरी हुई चल रही हैं. खासकर दिल्ली से जयपुर वाया रींगस होकर आने वाली सभी ट्रेनों में तिल भर रखने की जगह नहीं है.

अगले दो माह तक की सभी बुकिंग भी फुल है, और वेटिंग भी 500 के लगभग चल रही है. ऐसे में यदि आप शेखावाटी का दौरा करना चाहते हैं या खाटू श्याम जी मंदिर में दर्शन करने ट्रेन से आना चाहते हैं, तो कृपया अपनी बुकिंग चेक कर लें या फिर ट्रेनों के हालात देखने के बाद ही घर से निकलें.

कल 10 लाख भक्तों ने किए दर्शन

स्कूलों की छुट्टी होने से बच्चे अपने माता-पिता के साथ सबसे सुरक्षित माने जाने वाले संसाधनों में से एक भारतीय रेल से ही सफर कर रहे हैं. शुक्रवार को हिन्दू धर्म का सबसे बड़ा पर्व निर्जला एकादशी देशभर मनाया गया और खाटू श्याम जी में लगभग 10 लाख से ज्यादा श्याम श्रद्धालु पहुंचे,

जिनमें से 70% लोग विभिन्न ट्रेनों के माध्यम से ही रींगस पहुंचे और यहां से खाटू धाम रवाना हुए. आज देश में बकरीद का त्यौहार मनाया जा रहा है और साथ ही कल रविवार छुट्टी का दिन है, इसलिए यदि इन दिनों में आप रेल से सफर करने की सोच रहे हैं, तो कृपया ट्रेनों की हालत, बुकिंग और रेलवे स्टेशन की व्यवस्थाओं को जांच लें. गर्मी का मौसम है और ऐसे में जितनी भी व्यवस्थाएं हैं, वह कम ही पड़ती नजर आ रही हैं.

रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

रींगस रेलवे जंक्शन के आरपीएफ थाने के थानाधिकारी अशोक डोरवाल ने बताया कि त्यौहारों को देखते हुए रेल सुरक्षा हेतु 40 से ज्यादा जवानों का जाब्ता तैनात किया गया है. वहीं पर जीआरपी थाने के इंचार्ज मुकेश कुमार सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि 35 जवान जीआरपी के और 20 सुरक्षा सखी रींगस रेलवे जंक्शन पर सुरक्षा के मद्दे नजर तैनात की गई हैं. ऐसे में सफर पर निकलने से पहले एक बार विचार अवश्य कर लें और रेलवे प्रशासन की व्यवस्थाओं का पालन करें.

Related posts

माकड़ो के योगेश जाखड़ ने कुश्ती में जीता स्वर्ण पदक

Report Times

RSU नर्सिंग परीक्षा में बड़ा खेल, दो गिरफ्तार, आखिर कौन है मास्टरमाइंड?

Report Times

लखनऊ : 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती मामले में हुआ बड़ा खुलासा, चंद्रमा यादव ने किए पेपर आउट

Report Times

Leave a Comment