Report Times
latestOtherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमेडीकल - हैल्थराजनीतिराजस्थानस्पेशल

सीएम भजनलाल के पास पहुंची कैंसर पीड़िता, मुख्यमंत्री ने फ्री में इलाज कराने का दिए निर्देश

 

REPORT TIMES : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर नियमित जनसुनवाई करते हुए आमजन की समस्याएं विस्तार से सुनीं.  जनसुनवाई में महिलाओं, दिव्यांगों, बुजुर्गों सहित समाज के विभिन्न वर्गों से आए परिवादियों की पीड़ा को उन्होंने संवेदनशीलता के साथ समझा और मौके पर ही अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए.

 

 

ज‍िला कलेक्‍टरों को द‍िए नि‍र्देश 

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार महिला, किसान, युवा और मजदूर वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है, और जनसुनवाई के माध्यम से इन वर्गों को राहत देना प्राथमिकता है. इस दौरान मुख्यमंत्री ने जिला कलक्टरों को निर्देशित किया कि वे अपने स्तर पर नियमित जनसुनवाई करें और यह सुनिश्चित करें कि लोगों को जिला स्तर पर ही राहत मिले.

 

कैंसर पीड़िता को मिलेगा मुफ्त इलाज

जनसुनवाई के दौरान प्रेमलता नामक महिला ने कैंसर के इलाज में आ रही आर्थिक बाधा की जानकारी दी.  मुख्यमंत्री ने तत्परता दिखाते हुए उसके निःशुल्क इलाज के आदेश दिए, जिससे अब वह गंभीर बीमारी से बिना आर्थिक बोझ के लड़ सकेगी. मुख्यमंत्री ने सामाजिक न्याय, चिकित्सा, शिक्षा, पेयजल, ग्रामीण विकास, नगर निगम सहित कई विभागों से जुड़ी जनसमस्याएं सुनीं और तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की.

Related posts

चीपलाटा के जंगल में लगी आग:तेज हवा से आग की लपटें फैली, दो घंटे की मशक्कत के बाद बुझाया

Report Times

राजस्थान लोक सेवा आयोग की सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा क्या होगी रद्द? पेपर लीक खुलासे के बाद आई ये बड़ी अपडेट

Report Times

ISRO के INSAT-3DS सैटेलाइट की लॉन्चिंग आज : जानिए मिशन की पूरी डिटेल

Report Times

Leave a Comment